: गुजरात चुनाव:- गृह राज्य में क्या मोदी अपनी साख बचा पाएंगे
Thu, Nov 24, 2022
लगातार 6 बार गुजरात विधान सभा मैं अपना परचम लहराने वाली भारतीय जनता पार्टी के लिए इस बार विधानसभा का चुनाव चुनौतीपूर्ण रहेगा औद्योगिक राज्य कहे जाने बाली गुजरात विधानसभा मैं 182 सीटों के
लिए
दो चरणों में मतदान होना है पहला चरण 1 दिसंबर को और दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा जबकि परिणाम हिमाचल प्रदेश के चुनाव के साथ ही 8 दिसंबर को आएंगे आम आदमी पार्टी का बढ़ता हुआ विस्तार एवं कांग्रेस की सक्रियता तथा ओवैसी का दखल आखिर कितना भारतीय जनता पार्टी की सातवीं जीत में खलल पहुंचाएगा यह तो 8 दिसंबर को आने वाले प्रणाम ही तय करेंगे लेकिन जमीनी तौर पर यह बात साफ है कि अबकी बार भारतीय जनता पार्टी के लिए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना आसान नहीं होगा
6 बार सत्ता में रहने के बाद स्थानीय नेताओं एवं उनकी मुद्दे एवं आम आदमी पार्टी की भड़ती सेंधमारी तथा ओवैसी के गुजरात चुनाव में कूदने के बाद मुस्लिम मतदाताओं का मुस्लिम प्रत्याशी एवं ओवैसी की पार्टी के प्रति प्रेम होना भाजपा के लिए चुनौती खड़ी कर सकता है हालांकि यह बात तय है कि भाजपा ने अपना सीएम कैंडिडेट भूपेंद्र पटेल के रूप में घोषित कर दिया है एवं हार्दिक पटेल के भाजपा ज्वाइन करने के बाद पटेलों की नाराजगी को भाजपा ने दूर कर दिया है जिससे कि आरक्षण व अन्य मुद्दे फिलहाल चुनाव तक शांत होते नजर आ रहे हैं लेकिन दूसरी ओर आम आदमी पार्टी की भाजपा मतदाताओं पर सेंधमारी ने पार्टी की नींद उड़ा दी है आम आदमी पार्टी की रणनीति स्थानीय मुद्दों के आधार पर तथा प्रत्याशी चयन के आधार पर जहां एक और भाजपा के लिए कड़ी चुनौती साबित कर रहा है वही ओवैसी के मुस्लिम प्रत्याशियों ने मुस्लिम मतदाताओं को एक्सरे पर लाकर खड़ा कर दिया है जिससे कि भाजपा एवं चिर विरोधी कांग्रेस दोनों ही खेमो की बेचैनी बढ़ गई है आम आदमी पार्टी ने सीएम कैंडिडेट के रूप में ईश्दान गढ़वी को प्रत्याशी घोषित किया है 40 वर्षीय पत्रकार एवं एंकर के रूप में श्री गढ़वी को जाना जाता है जोकि स्थानीय मुद्दों एवं खेती से संबंधित अपने मुद्दों पर निष्पक्ष राय रखते हैं जो कि वनों की कटाई से संबंधित 150 करोड़ के घोटाले को सबके सामने लाए थे लेकिन गुजरात में पेपर लीक मामले में भी इनका
नाम आ चुका है
चुनावी सर्वे के मुताबिक 42% लोग बीजेपी के द्वारा काटे गए दिव्य चेहरों के टिकट पर संतुष्टि जाहिर कर रहे हैं वही 48 फ़ीसदी लोग इससे खुश नजर आते हैं
वही जातिगत आधार पर मतदाताओं ध्यान में रखा जाए तो 55 फ़ीसदी सवर्ण अभी भी भाजपा के पक्ष में जाती दिखाई दे रहे हैं जबकि कांग्रेस 23 फ़ीसदी और आप पार्टी के साथ केवल 17 फ़ीसदी सवर्ण मतदाता जाते दिखाई दे रहे हैं मुस्लिम मतदाताओं पर कांग्रेस ने बड़ा हाथ मारा है लगभग 40 फ़ीसदी मुसलमान कांग्रेस के साथ नजर आ रहे हैं वही 37 फ़ीसदी मुस्लिम प्रत्याशी आम आदमी पार्टी एवं ओवैसी के साथ जाते दिख रहे हैं जबकि ओबीसी वोटरों ने भाजपा पर अभी भी अपना सबसे बड़ा विश्वास जताया है सर्वे की मानें तो राज्य में 53 फ़ीसदी ओबीसी की पहली पसंद बीजेपी बनी हुई है जबकि 24 फ़ीसदी ने कांग्रेश पर भरोसा जताया है आपकी सेंधमारी ने 17 फ़ीसदी ओबीसी वोट पार्टी की झोली में डाले हैं खास बात यह है कि गुजरात मैं महिलाओं सहित राज्य के नए वोटरों यानी कि युवाओं का 42% विश्वास भाजपा पर है
: उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनामी बनाने का संकल्प यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 फरवरी में
Wed, Nov 23, 2022
देश की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा श्रम और उपभोक्ता बाजार है जो औद्योगिक विकास के अनुकूल है फ्रेट कॉरिडोर से एक्सप्रेसवे तक में यूपी अब्बल है इंफ्रास्ट्रक्चर यातायात को सुगम बनाने के लिए व्यापक सुधार किए गए हैं हवाई क्षेत्र से लेकर सड़क मार्ग जलमार्ग और रेल नेटवर्क को विकसित किया गया है सभी प्रकार के निवेश के लिए मूलभूत सुविधाओं का ख्याल रखा गया है जिससे प्रदेश देश के विकास का इंजन साबित होगा सरकार ने राज्य में 1000000 करोड़ विदेशी निवेश का लक्ष्य रखा है
दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सुषमा स्वराज भवन में मंगलवार को एक कार्यक्रम में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की घोषणा करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने दुनिया भर के निमित्त निवेशकों से यूपी की बदली हुई परिस्थितियों का लाभ उठाने का आह्वान किया है विभिन्न विभिन्न देशों के राजदूत ऊंचाइयों एवं उद्यमियों तथा उनकी एसोसिएशन के समक्ष योगी ने बदले यूपी की तस्वीर पेश की है उन्होंने कहा है कि देश के सबसे बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में से एक और 13 वर्तमान एवं आगामी एक्सप्रेसवे के प्रोजेक्ट के साथ विश्व स्तरीय यातायात सुगमता देखने को मिलती है सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे होने का गौरव प्राप्त राज्य उत्तर प्रदेश में इस बात का ख्याल रखा गया है कि एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ मैन्युफैक्चरिंग हब कॉरिडोर विकसित किया जाए जिससे कि वाणिज्यिक यातायात में कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो साथ ही साथ प्रदेश में 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और जल यातायात को भी विकसित किया गया है
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने कार्यक्रम में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का लोगो भी अनावरण किया साथ ही निवेशकों की सुगमता के लिए ऑनलाइन इंसेंटिव मैनेजमेंट पोर्टल और कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट पोर्टल यानी कि निवेश सारथी का भी शुभारंभ किया उन्होंने बताया कि 10 12 फरवरी 2023 को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जाएगा जिसमें विश्व से निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सरकार 18 देशों में रोड शो का आयोजन करेगी एवं उनको प्रदेश में निवेश करने के लिए तैयार हुए उच्च वातावरण से अवगत कराएगी अगले साल लखनऊ में होने वाले वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन मैं निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अगले माह 20 देशों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश लगातार प्रगतिशील परिवर्तनकारी यात्रा के शिखर पर है प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत की सोच इस कायाकल्प का प्रमुख स्तंभ है भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प में राज्य ने अपने लिए एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य रखा है कार्यक्रम में प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल नंदी एवं राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी सहित उत्तर प्रदेश के अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे
: सेना ने दो टूक कहा कि सरकार आदेश दे तो POK फिर हमारा
Tue, Nov 22, 2022
भारत
के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान के पूछे गए सवाल पर जिसमें राजनाथ सिंह ने कहा था पीओके में हो रहे अत्याचार की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी सेना की लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्ववेदी ने कहा है कि जहां तक भारतीय सेना का संबंध है वह सर वह सरकार द्वारा दिए गए किसी भी आदेश को पूरा करेगी जब भी इस तरह के आदेश दिए जाएंगे हम हमेशा इसके लिए तैयार रहेंगे उत्तरी सेना के कमांडर ने मंगलवार को कहा है कि भारत काफी हद तक सीमा पार आतंकवाद को नियंत्रित करने में सक्षम है उन्होंने यह भी कहा है कि धारा 370 के हटने के बाद से जम्मू कश्मीर में काफी बदलाव आया है राज्य में आतंकवाद और उनकी गतिविधियों पर लगाम लगी है
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शौर्य दिवस के मौके पर जम्मू कश्मीर में बोलते हुए कहा था कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पीओके में पाकिस्तान ने जो किया है उसकी उसे कीमत चुकानी पड़ेगी उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान अपने कब्जे वाले कश्मीर में लोगों पर अत्याचार कर रहा है और इसे इसके परिणाम भुगतने होंगे उन्होंने आगे कहा है कि हमने कश्मीर का विकास कार्य शुरू कर दिया है लेकिन हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम गिलगित बालटिस्तान नहीं पहुंच जाते
मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने खुलासा करते हुए बताया कि हमारे पास पुख्ता जानकारी है कि लगभग 160 आतंकवादी लांच पैड पर बैठे हैं जिनमें 130 पीर पंजाल के उत्तर में जबकि 30 पीरपंजाल के दक्षिण में है पूरे भीतरी इलाके में कुल 82 पाकिस्तानी आतंकवादी और 53 स्थानीय आतंकवादी है उन्होंने कहा है कि करीब 170 अज्ञात आतंकवादी भी वहां मौजूद है श्री द्विवेदी ने बताया कि इस तरह कुल 300 आतंकवादी वर्तमान में क्षेत्र फैले हुए हैं लेकिन हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि बिग किसी भी अप्रिय गतिविधि में शामिल ना हो पाए हमने कुछ हद तक आतंकवाद को नियंत्रित किया है हमारा पड़ोसी देश अब अशांति पैदा करने की छोटी-छोटी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश में इंस्टॉल ग्रेनाइट बॉर्डर सब घुसपैठ की कोशिश कर रहा है लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर बड़ा बयान देते हुए लेफ्टिनेंट जनरल श्री द्विवेदी ने कहा है कि पीओके की विषय पर संसद में प्रस्ताव पास हो चुका है इसमें कुछ भी नया नहीं है यह संसद के प्रस्ताव का हिस्सा है भारतीय सेना सरकार के हर आदेश के लिए पूरी तरह से तैयार है सरकार जब भी आदेश देगी सेना अपनी पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ेगी चिनार कॉर्प्स कमांडर ने कहा है कि जब भी ऐसा फैसला होगा यह सेना को ऐसा आदेश दिया जाएगा भारतीय सेना उस पर कार्यवाही करने के लिए पूरी तरह तैयार है आपको बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है कि जब सेना ने पीओके वापस लेने के अपने मंसूबों को जगजहिर किया है इससे पहले भी चिनार चिनार कार्स लेफ्टिनेंट जनरल एडेएस औजला ने कहा था कि भारतीय सेना हमेशा तैयार है एक बार पीओके को हासिल करने का आदेश मिला तो फिर हम पीछे मुड़कर नहीं देखेंगे