: योगीजी-मोदीजी मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा
Fri, Feb 3, 2023
प्रदेश के बलिया में सूदखोरों ने एक हंसते-खेलते परिवार को सिसकने के लिए मजबूर कर दिया है. दरअसल, बलिया शहर के मालगोदाम रोड निवासी नंदलाल गुप्ता ने बुधवार को फेसबुक लाइव किया और इसी दौरान सुसाइड कर लियाइस वीडियो में नंदलाल गुप्ता ने कहा कि मैं सूदखोरों की वजह से परेशान हूं, योगीजी-मोदीजी मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा. वीडियो वायरल हुआ तो हंगामा शुरू हो गयागुरुवार को मंत्री दयाशंकर सिंह ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दिया कि जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान मृतक नंदलाल गुप्ता की पत्नी मोनी गुप्ता ने सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित जिले के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से सूदखोरों ने मेरा जीवन खराब कर दिया है, मेरी परिवार को उजाड़ दी है, ठीक उसी तरह से इन सूदखोरों को भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिएपूरा पैसा दिया फिर भी कर रहे थे परेशान'मोनी गुप्ता का आरोप है कि मेरे पति ने इन सूदखोरों को पूरा पैसा दे दिया था, फिर भी इन सूदखोरों ने मेरे पति का मानसिक उत्पीड़न किया, उन्हें आत्म हत्या करने के लिए विवस किया. मृतक नंदलाल गुप्ता की पत्नी मोनी दहाड़ मारकर रोते हुए अचेत हो जा रही थी. पास में मौजूद अन्य महिलाएं उन्हें समझाने की कोशिश कर रही थींपीड़ित पत्नी के जुबान पर एक ही शब्द सुनने को मिल रहा था कि सभी दरिंदो को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ फांसी के फंदे पर लटका दें, उन सभी दरिंदों के घर पर भी बुलडोजर चलवा दें ताकि फिर ऐसी घटना हो, सब पैसा लेने के बाद घर जमीन लिखवा लिया गया. मृतक नंद लाल के दो संतान हैं और BALLIA ARMS CORPORATION नाम से दुकान हैमृतक नंदलाल की पत्नी मोनी ने शहर कोतवाली में गुरुवार को तहरीर दिया, जिसमें हनुमान सिंह, अजय सिंह, देव नारायण सिंह, सहजा नंद सिंह, अनिल चौबे,राहुल चौबे, रोहित चौबे,अखिलेश प्रताप सिंह,आलोक सिंह ,सुनील मिश्रा, राजू मिश्र समेत कई लोग शामिल हैं. पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है
: माता वैष्णो देवी भवन के पास आग किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
Fri, Feb 3, 2023
कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी भवन के पास स्थित एक स्टोर में शुक्रवार को आग लग गई. घटना के बाद आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जम्मू-कश्मीर पुलिस माता वैष्णो देवी भवन के पास आग लगने की घटना की जांच कर रही है
कटरा: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पर्वत की चोटी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर एक अस्थायी शेड में शुक्रवार को मामूली आग लग गई. इस घटना की जानकारी अधिकारियों ने दी है. उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और इस घटना का तीर्थयात्रा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, जो सुचारू रूप से जारी हैhttps://twitter.com/ANI/status/1621483855533461505?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1621483855533461505%7Ctwgr%5Ee587a2c9ce9b5da4b3d77bec0677ddd7d333a676%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2Fअधिकारियों ने कहा कि भैरवघाटी के रास्ते में कुछ मजदूर घोड़ा स्टैंड के पास अस्थायी शेड में ठहरे हुए थे और दोपहर करीब 1.30 बजे उनके कुछ सामान में आग लग गई. उन्होंने बताया कि दमकल और आपातकालीन सेवा, पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया
: जम्मू-कश्मीर में पहली बार पकड़ी गई परफ्यूम आईईडी
Thu, Feb 2, 2023
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। उन्होंने पड़ोसी देश पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन से आतंकवाद फैलाने और दुनिया भर में सैकड़ों निर्दोष लोगों को मारने के लिए बदनाम है।जम्मू-कश्मीर उसके निशाने पर है। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में लोगों को सांप्रदायिक रूप से बांटना चाह रहा है। उन्होंने बताया कि पहली बार परफ्यूम आईईडी का घाटी में इस्तेमाल किया गया।https://twitter.com/ANI/status/1621057167314014210?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1621057167314014210%7Ctwgr%5E1113bd310f4981c3506a848b93021113b3802d8b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2Fडीजीपी ने नरवाल हमले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 20 जनवरी को दो बम लगाए गए थे। 21 जनवरी को 20 मिनट के अंतराल पर दो बम विस्फोट किए गए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को मारा जा सके। पहले आईईडी विस्फोट के बाद 9 लोग घायल हो गए।पुलिस ने एक आतंकवादी आरिफ को गिरफ्तार किया है, जो 3 साल से पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था। सरकारी टीचर आसिफ नरवाल में हुए दोहरे बम ब्लास्ट में मुख्य आरोपित है। आरोपित मोहम्मद आरिफ ने फरवरी, 2022 को जम्मू के शास्त्री नगर में एक आईईडी धमाका किया था। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक ने दावा किया कि कटडा बस में हुआ धमाका भी इसी ने किया था। साल 2010 में आरिफ आरईटी टीचर नियुक्त हुआ था। वर्ष 2016 में वह शिक्षक बन गया था। आरिफ का मामा पाकिस्तान में है। बीते वर्ष दिसंबर माह में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आरिफ को आईईडी भेजे गए थे।जम्मू में पहली बार पकड़ी गई परफ्यूम आईईडीजम्मू के नरवाल ट्रांसपोर्ट यार्ड में 20 जनवरी को हुए दो आईडी धमाकों के आरोप में जम्मू पुलिस ने सरकारी शिक्षक मोहम्मद आरिफ निवासी रियासी को गिरफ्तार किया है। आतंकी से पुलिस ने परफ्यूम आईडी बरामद की है। जो कमरे में खुशबू करने वाली बोतल के समान है। जम्मू में पहली बार परफ्यूम आईईडी पकड़ी गई है।