Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

सुचना

: आटे के बढ़ते दाम घरेलू बजट बिगाड़ रहे हैं तो केंद्र सरकार आपके लिए भारत आटा ला रही है

बाजार में आटे के बढ़ते दाम आपका घरेलू बजट बिगाड़ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. केंद्र सरकार आपके लिए भारत आटा ला रही है, जो आपको महज 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम पर मिल सकता है वह भी कहीं और नहीं बल्कि आपके घर के बाहर सरकार की मोबाइल वैन पर. यह आटा केंद्र सरकार की ओपन मार्केट सेल स्कीम के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है दरअसल केंद्र सरकार ने ओपन मार्केट सेल स्कीम के तहत फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के स्टोर्स से महज 23.50 रुपये प्रति किलोग्राम की सस्ती दर पर गेहूं बाजार में उपलब्ध कराया है. इसके तहत केंद्रीय भंडार नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को करीब 30 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपलब्ध कराया गया है. इन संस्थानों को इस गेहूं को आटे में बदलकर 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कंज्यूमर्स को उपलब्ध कराना है. ये आटा इन संस्थानों के विभिन्न रिटेल आउटलेट्स और मोबाइल वैन्स के जरिये उपलब्ध कराया जाएगा इस आटे को ‘भारत आटा’ नाम दिया गया है. हालांकि संस्थान अपनी सुविधा के हिसाब से कोई दूसरा नाम भी चुन सकते हैं. केंद्रीय भंडार के आउटलेट्स पर यह आटा बृहस्पतिवार से 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलना शुरू हो गया, जबकि नैफेड और एनसीसीएफ इसी दाम पर अपनी सप्लाई 6 फरवरी से शुरू करेंगे. केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को इस योजना की समीक्षा भी की इस आटे को ‘भारत आटा’ नाम दिया गया है  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन