: भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार आठ में से सात लोगों की मौत
Sat, Feb 4, 2023
ताजमहल देखकर लौटते वक्त उन्नाव में हुए सड़क हादसे में बाराबंकी के 7 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में जहां एक ही परिवार के चार लोग शामिल हैं वहीं अन्य तीन लोग उसके ससुराल पक्ष के थे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद जब शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया. अब इस परिवार में महज एक घायल मासूम बच गया हैउन्नाव में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को तीन शवों के बसौली पहुंचने पर पिता और अन्य परिजन सदमे के कारण बेहोश हो गए. दिनेश के परिवार में कुल 5 लोग थे जिसमें एक मासूम बच्चा ही घायल अवस्था में बचा है जबकि उसकी सास और दो साली भी हादसे की शिकार हुई हैं. ये सभी लोग अपनी एसयूवी से आगरा में ताजमहल देख कर वापस बाराबंकी लौट रहे थे, तभी उन्नाव के पास टायर फटने से ये सड़क हादसा हुआ थादरअसल भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष रामखेलावन लोधी के चार बेटों में से दूसरे नंबर के पुत्र दिनेश राजपूत शहर के चित्रगुप्त नगर कॉलोनी में पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते थे. दिनेश शहर में ही हार्डवेयर की दुकान चलाते थे.31 जनवरी को दिनेश पत्नी अनीता सिंह (34साल), बेटी गौरी उर्फ संस्कृति (9 साल) बेटों में आर्यन (4 साल), लक्ष्यवीर (10 महीने) सास कांती (52साल), साली प्रीती (15साल) और प्रिया (9साल) के साथ अपनी कार से आगरा घूमने गए थे. ताजमहल देखने के बाद शुक्रवार को सभी एक कार से वापस बाराबंकी लौट रहे थे. कार दिनेश राजपूत चला रहे थे.आगरा से बाराबंकी लौटते वक्त उन्नाव में हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कार में सवार आठ में से सात लोगों की मौत हो गई है. इनमें मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बसौली गांव के एक ही परिवार के चार लोगों की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया
: आटे के बढ़ते दाम घरेलू बजट बिगाड़ रहे हैं तो केंद्र सरकार आपके लिए भारत आटा ला रही है
Sat, Feb 4, 2023
बाजार में आटे के बढ़ते दाम आपका घरेलू बजट बिगाड़ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. केंद्र सरकार आपके लिए भारत आटा ला रही है, जो आपको महज 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम पर मिल सकता है वह भी कहीं और नहीं बल्कि आपके घर के बाहर सरकार की मोबाइल वैन पर. यह आटा केंद्र सरकार की ओपन मार्केट सेल स्कीम के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा हैदरअसल केंद्र सरकार ने ओपन मार्केट सेल स्कीम के तहत फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के स्टोर्स से महज 23.50 रुपये प्रति किलोग्राम की सस्ती दर पर गेहूं बाजार में उपलब्ध कराया है. इसके तहत केंद्रीय भंडार नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को करीब 30 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपलब्ध कराया गया है. इन संस्थानों को इस गेहूं को आटे में बदलकर 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कंज्यूमर्स को उपलब्ध कराना है. ये आटा इन संस्थानों के विभिन्न रिटेल आउटलेट्स और मोबाइल वैन्स के जरिये उपलब्ध कराया जाएगाइस आटे को ‘भारत आटा’ नाम दिया गया है. हालांकि संस्थान अपनी सुविधा के हिसाब से कोई दूसरा नाम भी चुन सकते हैं. केंद्रीय भंडार के आउटलेट्स पर यह आटा बृहस्पतिवार से 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलना शुरू हो गया, जबकि नैफेड और एनसीसीएफ इसी दाम पर अपनी सप्लाई 6 फरवरी से शुरू करेंगे. केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को इस योजना की समीक्षा भी की इस आटे को ‘भारत आटा’ नाम दिया गया है
: माता वैष्णो देवी भवन के पास आग किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
Fri, Feb 3, 2023
कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी भवन के पास स्थित एक स्टोर में शुक्रवार को आग लग गई. घटना के बाद आग पर काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जम्मू-कश्मीर पुलिस माता वैष्णो देवी भवन के पास आग लगने की घटना की जांच कर रही है
कटरा: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पर्वत की चोटी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर से करीब एक किलोमीटर दूर एक अस्थायी शेड में शुक्रवार को मामूली आग लग गई. इस घटना की जानकारी अधिकारियों ने दी है. उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया और इस घटना का तीर्थयात्रा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा, जो सुचारू रूप से जारी हैhttps://twitter.com/ANI/status/1621483855533461505?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1621483855533461505%7Ctwgr%5Ee587a2c9ce9b5da4b3d77bec0677ddd7d333a676%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2Fअधिकारियों ने कहा कि भैरवघाटी के रास्ते में कुछ मजदूर घोड़ा स्टैंड के पास अस्थायी शेड में ठहरे हुए थे और दोपहर करीब 1.30 बजे उनके कुछ सामान में आग लग गई. उन्होंने बताया कि दमकल और आपातकालीन सेवा, पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया