: प्रेग्नेंट 'पापा' ने दिया बच्चे को जन्म, बेबी बंप की तस्वीरें वायरल
Thu, Feb 9, 2023
केरल के फेमस ट्रासंजेंडर कपल के घर गुड न्यूज आई है. ट्रांसमैन सहद ने एक प्यारे से बच्चे को जन्म दिया है. सहद और जिया देश के पहले ऐसे ट्रांसजेंडर कपल हैं, जिनका अपना बच्चा हैदोनों के दोस्त एडम ने कहा है कि सहद और उनका बच्चा दोनों ठीक है. सहद देश के पहले ऐसे 'पापा' हैं, जिन्होंने अपने बच्चे को जन्म दिया हैकेरल यह ट्रांसजेंडर कपल कई दिनों से सुर्खियों में रहा है. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. दरअसल प्रेग्नेंट व्यक्ति अब पुरुष है. पुरुष को गर्भवती देखकर लोग हैरान रह गए और कपल अचानक से चर्चा में आ गया. ट्रांसजेंडर समाज दोनों के लिए बेहद खुश हैसहद पवाल की उम्र अभी 23 साल है, वहीं जिया 21 साल की हैं. सहद पहले पुरुष थे. उन्होंने दो साल पहले अपना जेंडर बदलने का फैसला किया. उनकी हॉरमोन थेरेपी चल ही रही थी, तभी बीच में इस थेरेपी को रोक देना पड़ा. उन्होंने ब्रेस्ट रिमूवल तो करा लिया था लेकिन बाकी हॉर्मोन थेरेपी बेबी कंसीव करने की वजह से रोकनी पड़ी. सहद जब प्रेग्नेंट हुए तब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईंऐसा अचंभा कभी नहीं हुआ जब कोई पुरुष की प्रेग्नेंट हो गया हो. उनकी लिंग बदलने की प्रक्रिया रोक दी गई है. सोशल मीडिया पर इस ट्रांस कपल की तस्वीरें छाई हुई हैं. सहद बीते 8 महीने से प्रेग्नेंट थे. वह खुद को पुरुष मानते हैं. उनकी साथी जिया एक ट्रांसवूमेन हैं, जो ट्रांजिशनिंग पीरियड से गुजर रही हैंसहद और उनकी साथी जिया का यह अपना बच्चा है. अब बच्चे का जन्म हो गया है, इसलिए दोनों कुछ महीने बाद लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया जारी रखेंगे. सहद क्लासिकल डांसर हैं. वह कहते हैं, 'हमने 3 साल पहले तय कियाया था कि हम साथ रहेंगे. हमने सोचा कि हम बाकी ट्रांसजेंडर्स से थोड़ा अलग रहेंगे. ज्यादातर ट्रांसजेंडर्स का उनके परिवार और समाज के लोग बॉयकॉट करते हैं. हमें एक बच्चा चाहिए था, ताकि हम अपने समाज में एक उदाहरण पेश करेंगेजिया ट्रांस वूमेन हैं. उनकी थेरेपी भी रुकी हुई थी. अब एक बार दोबारा हार्मोनल ट्रीटमेंट शुरू होगा, जिससे वह पूरी तरह महिला बन सकें. बच्चे का जन्म हो गया है, ऐसे में कुछ महीने बाद सहद भी ट्रांस पुरुष बनने की प्रक्रिया को दोबारा शुरू कराएंगे. दोनों नई पहचान के साथ अपनी जिंदगी शुरू कर चुके हैं. ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लिए यह खबर बेहद खूबसूरत है
: गैस गीजर फटने से महिला की हालत गंभीर
Mon, Feb 6, 2023
शाहगंज के दरगाह कमाल खां इलाके में रविवार को हादसा सामने आया। यहां गैस गीजर फटने से मकान की छत भी गिर गई। इसके मलबे में पति-पत्नी दब गए। पांच साल में उनकी बेटी भी इस हादसे की चपेट में आ गई। छत गिरने के बाद चीख पुकार सुनकर लोग बस्ती से बाहर आए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उनका इलाज जारी हैइस घटना के बाद महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दरगाह कमाल खां की रहने वाली 25 वर्षीय गजाला पत्नी करीम चाय बनाने के लिए रसोई में गई हुई थीं। इसी बीच गैस का गीजर तेज धमाके से फटा और मकान की छत ढह गई। धमाके की आवाज को सुनकर आस-पास के लोग भी वहां पर पहुंचे। तकरीबन 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद गजाला और करीम को बाहर निकाला जा सका। रसोई में गैस चूल्हा जलने के चलते वह बुरी तरह से झुलस भी गई।इस बीच दोनों की छह साल की बेटी सफिया भी हादसे की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इस हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। इस बीच घायलों के रिश्तेदारों और परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। सुबह-सुबह हुए इस हादसे के बाद कॉलोनी के लोगों ने भी दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय ज्यादातर लोग तो नींद में ही थे। चीख-पुकार सुनकर उन्हें इस हादसे के बारे में जानकारी लगी। उसके बाद आनन-फानन में राहत और बचाव काम शुरू किया गया और पुलिस को सूचना दी गई।
: उड़नपरी उषा ने कहा, ‘नशा करने वाले लोग एकेडमी के परिसर में रात में घुस जाते
Sun, Feb 5, 2023
भारत की उड़नपरी के नाम से मशहूर पूर्व धावक पीटी उषा इस समय बेहद परेशान नजर आ रही हैं. वह इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) की प्रेसिडेंट भी हैं. उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा
करते
हुए कहा कि कुछ लोगों ने उनकी ‘उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स’ की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है.पीटी उषा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कुछ लोग छात्राओं के कैम्पस में घुस गए. रात में भी कई लोग नशे की हालत घुस आते हैं. यहां उपद्रव करते हैं. यह बताते हुए पीटी उषा भावुक हो गईं और आंख से आंसू छलक पड़े. उन्होंने कहा कि लगातार उन्हें टारगेट किया जा रहा है. उन्हें लड़कियों की चिंता सता रही है.मैनेजमेंट के साथ भी अभद्र व्यवहार कियाउषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स’ केरल के कोझिकोड में स्थित है. यहां कई छात्राएं और एथलीट ट्रेनिंग लेते हैं. पीटी उषा इस समय राज्य सभा सांसद भी हैं. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘कुछ लोग ‘उषा स्कूल ऑफ एथलेटिक्स’ में घुस आए और उन्होंने अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दियाउन्होंने कहा, ‘जब मैनेजमेंट ने उन्हें रोकना चाहा, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया. उन्होंने दावा किया कि उन्हें पानागढ़ पंचायत से परमिशन मिली है. हमने इस मामले में पुलिस से शिकायत की और कार्य को रुकवाया गया.’रात में नशा करने वाले घुस जाते हैंउड़नपरी उषा ने कहा, ‘नशा करने वाले लोग एकेडमी के परिसर में रात में घुस जाते हैं. नालियों में कचरा फेंक देते हैं. हमें लगातार निशाना बनाया जा रहा है. हमें अपनी लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है. हम केरल के मुख्यमंत्री से इस मामले में दखल देने और मुद्दे को सुलझाने की अपील करते हैंउन्होंने कहा, ‘यह एक उभरती हुई संस्था है, जिसमें कई सारे एथलीट ट्रेनिंग लेते हैं. ऐसी घटना यहां पहली बार नहीं हुई है. यहां पढ़ने वाली लड़कियों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई है. हम आज भी एकेडमी के चारों और बाउंड्री नहीं बना सके हैं.’