: मॉडर्न स्कूल में स्पोर्ट डे मनाया गया
Sun, Dec 11, 2022
मॉडर्न स्कूल अलीगंज लखनऊ के कैंपस में स्पोर्ट डे में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें PYP ग्रेड के समस्त क्लास के विद्यार्थी सम्मिलित हुए
अलग-अलग ग्रेड के हिसाब से मॉडर्न स्कूल प्रतिवर्ष बच्चों के खेल कूद से संबंधित स्पोर्ट डे मनाता हुआ आ रहा है लेकिन पिछले 2 वर्षों से कोविड पांडेमिक की वजह से यह प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं हो पा रही थी कोबिट 2019 के बाद यह पहला मौका है जब स्पोर्ट्स डे बच्चों के हर्षोल्स के साथ संपन्न हुआ
जानकारी देते हुए मॉडल स्कूल अलीगंज लखनऊ की प्रिंसिपल मीना काने ने बताया है कि आईबी के पैटर्न को फॉलो करने वाला मॉडर्न स्कूल लखनऊ में पहला आईबी स्कूल है जिसमें विद्यार्थियों के शिक्षा के साथ-साथ संपूर्ण डेवलपमेंट पर ध्यान दिया जाता है इसीलिए कैंपस में आर्ट डांस स्पोर्ट सहित तमाम विज्ञान तथा मैथमेटिक्स की कंपटीशन और एक्टिविटीज समय-समय पर करवाई जाती है इसी शेड्यूल के तहत PYP ग्रेड की खेलकूद की प्रतियोगिताएं आज संपन्न हो रही है जिसमें 61 रेस शामिल है मॉडर्न स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के अंत में मॉम्स रनिंग भी आकर्षण का केंद्र रही
: सुब्रत राय सहारा की तलाश में बिहार पुलिस लखनऊ के सहारा शहर में
Sun, Dec 11, 2022
सुब्रत राय सहारा की गिरफ्तारी के लिए बिहार की पुलिस लखनऊ में है शुक्रवार देर शाम बिहार पुलिस के साथ लखनऊ पुलिस का संयुक्त ऑपरेशन लखनऊ के सहारा शहर में सुब्रत राय की तलाश में छापेमारी 4 आईपीएस और भारी-भरकम पुलिस बल की मौजूदगी में छापेमारी हुई लेकिन इस दौरान सहारा श्री का कोई अता पता नहीं चला
प्राप्त जानकारी के अनुसार नवादा शहर की रहने वाली पूनम सिन्हा नामक महिला ने उपभोक्ता फोरम नवादा मैं सहारा इंडिया बैंक के खिलाफ केस दायर किया था जिसमें उनकी तरफ से कहा गया है कि उनके पति निर्मल कुमार सिन्हा ने सहारा इंडिया बैंक में12.04 लाख रुपए जमा किए थे यह रकम ब्याज के साथ 1 जून 2019 को बैंक की ओर से लौटाने थी जो कि बैंक अधिकारियों ने नाना लो डालते हुए अन्य अन्य स्कीम में पैसे को रोटेट किए जाने की बात कही इसी इसी दौरान पूनम सिन्हा के पति निर्मल कुमार सिन्हा की मृत्यु हो जाती है पूनम सिन्हा के वकील रोहित सिन्हा के मुताबिक पूनम सिन्हा ने वाद दायर कर कहा था कि उनके पति निर्मल कुमार सिन्हा की मृत्यु हो चुकी है अतः जो रकम बैंक के पास जमा है उस पर ब्याज लगाने के बाद हमको वापस कर दी जाए जिस पर बैंक अधिकारियों ने रकम नालो डालते हुए बैंक की अन्य अन्य स्कीमों में पैसा पुणे डिपाजट करने के विषय में समझायपूनम सिन्हा ने बैंक को बताया कि पति की मृत्यु हो जाने के बाद घर चलाने के लिए पैसों की सख्त आवश्यकता है इसलिए यह रकम वेइन्वेस्ट नहीं कर सकती इसलिए बैंक से निकाल रही है इस पर बैंक कर्मचारियों का रुख बदल गया और नियम कायदे समझा कर रुपयों का भुगतान करने से मना करने लग परेशान होकर पूनम सुनाने सहारा इंडिया के खिलाफ वाद दायर कर दियलखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से बताया गया है कि बिहार की पुलिस के पास सुब्रत राय की गिरफ्तारी के लिए नवादा उपभोक्ता फोरम का वारंट है जिस पर अमल करते हुए बिहार पुलिस प्रशासन का एक दल लखनऊ के सहारा शहर में उनकी गिरफ्तारी करने के लिए पहुंचा था लेकिन वह वहां पर नहीं मिले
: निवेशक जुटाने उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधि मंडल विदेशी सरजमीं पर
Sat, Dec 10, 2022
उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की मुहिम को गति देते हुए उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल के रूप में विभागीय मंत्री और अधिकारी गण आजकल निवेशकों को लुभाने विदेशी दौरे पर हैं अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को उत्तर प्रदेश में आमंत्रित करने के लिए लंदन पहुंचे योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविंद कुमार जिनका हीथ्रो एयरपोर्ट पहुंचकर अप्रवासी भारतीयों के प्रतिनिधि मंडल ने अभूतपूर्व स्वागत किया
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के यूके चैप्टर के नेशनल प्रेसिडेंट अजय अग्रवाल ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की तैयारियों को लेकर योगी सरकार के वरिष्ठ मंत्री व प्रमुख अधिकारियों की 8 टीमें 18 देशों की यात्रा पर रवाना हो रही है इसी क्रम में यह पहली टीम 8 दिसंबर को लंदन पहुंची थी वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ ही अपर मुख्य सचिव औद्योगिक विकास अरविंद कुमार की मौजूदगी से लंदन के निवेशक खासे उत्साहित हैं उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन इकोनामी बनाने के प्रयास में हमेशा सहयोगी रहे ग्लोबल टैक्स पर ट्रस्ट के चेयरमैन मनीष खेमका ने जानकारी देते हुए बताया है कि लंदन अंतरराष्ट्रीय निवेशकों का एक केंद्र रहा है साथ ही यहां भारत के लक्ष्मी निवास मित्तल हिंदुजा बंधु लॉर्ड स्वराज पाल लोड रोमी रेजर जैसे अनेक प्रतिष्ठित प्रवासी उद्योगपतियों की बड़ी संख्या है उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री श्री खन्ना तथा अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार के नेतृत्व में ब्रिटेन भेजना योगी सरकार का यह कदम सराहनीय है और आशा करता हूं कि उत्तर प्रदेश में होने वाली इन्वेस्टर सम्मिट को तथा सरकार की कार्यकुशलता को निवेशकों के लिए विशेष पैकेज को लंदन के उद्योगपतियों को बताने में तथा उन को लुभाने में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे उन्होंने कहा कि इससे पूर्व में भी तत्कालीन उद्योग विकास मंत्री सतीश महाना ने लंदन दौरे से निवेश जुटाने में अहम भूमिका निभाई थीलंदन में योगी सरकार के प्रतिनिधि मंडल का स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश के राजेश विश्वकर्मा रंजीत कुमार मधुरेश मिश्रा सुमित जालान अमित अग्रवाल मनीष गुप्ता रश्मि मिश्रा विपुल भूटानी तथा सिलाई ऑफ एयरलाइंस कि महेंद्र सिंह जडेजा समेत अनेक प्रवासी भारतीय शामिल थे