नई दिल्ली 11 फरवरी बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया और राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की. धर्मशीला गुप्ता (बिहार), डॉ भीम सिंह (बिहार), राजा देंवेंद्र प्रताप सिंह (छत्तीसगढ़), सुभाष बराला (हरियाणा), नारायाणा कृष्णासा भांडगे (कर्नाटक), आरपीएन सिंह (यूपी), डॉ सुधांशु त्रिवेदी (यूपी), चौधरी तेजवीर सिंह (यूपी), साधना सिंह (यूपी), अमरपाल मौर्य (यूपी), संगीता बलवंत (यूपी), नवीन जैन (यूपी), महेंद्र भट्ट (उत्तराखंड) और समिक भट्टाचार्य (पश्चिम बंगाल) को उम्मीदवार बनाया गया हैबता दें कि बिहार से सुशील मोदी को टिकट नहीं मिला है. बीजेपी की 14 की सूची 13 नए लोगों को राज्य सभा भेजे हैं. सिर्फ सुधांशु त्रिवेदी रिपीट हुए हैंराज्यसभा का टिकट काटे जाने पर सुशील मोदी ने एक्स पर लिखा, 'देश में बहुत कम कार्यकर्ता होंगे जिनको पार्टी ने 33 वर्ष तक लगातार देश के चारों सदनों में भेजने का काम किया हो. मैं पार्टी का सदैव आभारी रहूंगा और पहले के समान कार्य करता रहूंगा.'
राज्यसभा चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की लिस्ट:
धर्मशीला गुप्ता (बिहार)डॉ भीम सिंह (बिहार)राजा देंवेंद्र प्रताप सिंह (छत्तीसगढ़)सुभाष बराला (हरियाणा)नारायाणा कृष्णासा भांडगे (कर्नाटक)आरपीएन सिंह (यूपी)डॉ सुधांशु त्रिवेदी (यूपी)चौधरी तेजवीर सिंह (यूपी)साधना सिंह (यूपी)अमरपाल मौर्य (यूपी)संगीता बलवंत (यूपी)नवीन जैन (यूपी)महेंद्र भट्ट (उत्तराखंड)समिक भट्टाचार्य (पश्चिम बंगाल)इनलोगों को टिकट कटा:सुशील मोदी, बिहारसरोज पांडे, छत्तीसगढ़देवेंद्र पाल वत्स, हरियाणानिल जैन, यूपीअनिल अग्रवाल, यूपीहरनाथ सिंह यादव, यूपीकांता करदम, यूपीविजयपाल सिंह तोमर, यूपीअशोक वाजपाई (यूपी)जीबीएल नरसिम्हा(यूपी)सकल दीप राजभर(यूपी)अनिल बलूनी (उत्तराखंड)
उत्तर प्रदेश में सात सीटों पर चुनाव, बीजेपी ने दो महिलाओं को दिया टिकट
उत्तर प्रदेश में सात राज्यसभा की सीटों पर चुनाव था. बीजेपी ने सात सीटों पर प्रत्याशियों के नामों ऐलान किया है. उत्तर प्रदेश में सात उम्मीदवारों में दो महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है. बीजेपी ने साधना सिंह एवं डॉ संगीता बलवंत पर भरोसा जताया है. भाजपा उम्मीदवारों की सूची को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महिला सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति वंदन कानून से भी जोड़कर देखा जा रहा हैhttps://twitter.com/SuvenduWB/status/1756692200426271002?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1756692200426271002%7Ctwgr%5E18cb395e7e465b34921a0acf42b55c864b3a9476%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2Fबंगाल से समिक भट्टाचार्य को उम्मीदवार बनाये जाने पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने स्वागत किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैं बशीरहाट (दक्षिण) के पूर्व विधायक और मुख्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकित करने के निर्णय का स्वागत करता हूं. मैं उनकी जीत को लेकर 100 फीसदी आश्वस्त हूं. पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद के रूप में उनका चुना जाना बस कुछ ही समय की बात है.'