: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट उत्तर प्रदेश आज 2023: तीन दिन और 34 सत्र, यूपी के विकास पर होगा मंथन
Fri, Feb 10, 2023
उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास को बढ़ाने के लिए शुक्रवार से 3 दिन तक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) का आयोजन होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समिट का शुभारंभ करेंगे. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बढ़ते और बदलते उत्तर प्रदेश के बारे में विचार रखेंगे तीन दिनों में कुल 34 सत्र होंगे. पहले दिन 10, दूसरे दिन 13 और आखिरी दिन 11 सत्र होंगे
पहला दिन (10 फरवरी)
उद्घाटन सत्रः स्थान- वाल्मीकि मेन हॉल --:इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्य के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ ही उद्योगपति मुकेश अंबानी, के. चंद्रशेखरन, कुमार मंगलम बिरला व आनंद महिंद्रा सत्र को संबोधित करेंगेदोपहर 2.30 से 4 बजे तक--:व्यास हॉल में यूपी डिजाइनिंग एंड मैन्यूफैक्चरिंग इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड विषय पर चर्चा होगी. इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव होंगे.दधीचि हॉल में टूरिज्म लीवरेजिंग कल्चरल हैरिटेज फॉर मॉडर्न एंड प्रोग्रेसिव उत्तर प्रदेश विषय पर चर्चा होगी. इसमें केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे.भारद्वाज हॉल में सिंगापुर पार्टनर कंट्री सेशन होगा. इसमें यूपी सरकार के मंत्री एके शर्मा व स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे.वशिष्ठ हॉल में सस्टेनेबल डवलपमेंट थ्रू रिनीवल एनर्जी पर सत्र होंगे. इसमें केंद्रीय मंत्री आरके सिंह मुख्य अतिथि होंगेशाम 4.30 से 6 बजे--:व्यास हॉल में एडवांटेज उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर विषय पर चर्चा होगी. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शिरकत करेंगे.दधीचि हॉल में ओडीओपी इम्पावरिंग ट्रेडिशनल इंडस्ट्री पर संगोष्ठी होगी. मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी होंगी.भारद्वाज हॉल में अपॉर्चुनिटी फूड प्रोसेसिंग लिवरेजिंग फूड बॉस्केट ऑफ इंडिया विषयक सत्र होगा. इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस होंगेवशिष्ठ हॉल में डेनमार्क पार्टनर कंट्री सेशन होगा. मुख्य अतिथि डेनमार्क के मंत्री अपनी बात रखेंगे6.30 से रात्रि 8 बजे --:वाल्मीकि मेन हॉल में एनआरआई अवॉर्ड व सांस्कृतिक सांझ का आयोजन होगा. इस सत्र में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे
दूसरा दिन (11 फरवरी)
सुबह 10 से 11.15 बजे--:व्यास हॉल- नीदरलैंड पार्टनर कंट्री सेशन होगा. इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहेंगे.दधीचि हॉल- जापान पार्टनर कंट्री सेशन होगा. इसमें प्रदेश सरकार के संस्कृति व पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह अपनी बात रखेंगे.भारद्वाज हॉल- यूएई पार्टनर कंट्री सेशन होगा. इसमें एमएसएमई मंत्री राकेश सचान बतौर अतिथि रहेंगे.वशिष्ठ हॉल- अफरमेटिव एक्शन पॉलिसिज फॉर इनक्लूजिव ग्रोथ विषय पर सत्र होगा. इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार मौजूद रहेंगे.दोपहर 11.45 से 1 बजे --:व्यास हॉल- यूपी इज ओपन फॉर बिजनेस प्रोवाइडिंग न्यू अपॉर्चुनिटी फॉर एमएसएमई एंड को-ऑपरेटिव्स पर सत्र होगा. इसके मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह विचार रखेंगे. इस सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे.दक्षीचि हॉल- हैंडलूम एंड टेक्सटाइल्स सेशन वीविंग इंडियाज ग्रोथ स्टोरी पर सत्र होगा. इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान रहेंगे.भारद्वाज हॉल- हेल्थ केयर थ्रू द इन्वेस्टर लेंस पोस्ट कोविड सीनारियो पर सत्र आयोजित किया जाएगा. इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया रहेंगेदोपहर 2 से 3.15 तकव्यास हॉल- आईटी आईटीज एंड डाटा सेंटर्स इन उत्तर प्रदेश सर्विंग द वल्र्ड पर संगोष्ठी होगी. इसमें केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर रहेंगे.दक्षीचि हॉल- फॉर्मास्टुकल एंड बायोटेक्नोलॉजी स्टेथेनिंग द ईको सिस्टम इन उत्तर प्रदेश विषय पर चर्चा होगी. इसमें केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल अपनी बात रखेंगेभारद्वाज हॉल- पार्टनर कंट्री सेशन ऑस्ट्रेलिया पर सत्र होगा. इसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रहेंगेदोपहर 3.45 से शाम 5 बजे--:व्यास हॉल- उत्तर प्रदेश गियरिंग फॉर स्टार्टअप रिव्यूलिशन द नेक्स्ट बिग अपॉर्चुयनिटी इन यूपी पर सत्र होगा. इसमें भी केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर मौजूद रहेंगेदधीचि हॉल- अनब्लॉकिंग अपॉर्चुनिटी इन डेयरी एंड एनिमल हैसबेंडरी सेक्टर पर चर्चा होगी. इसमें केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला श्रोताओं से मुखातिब होंगेभारद्वाज हॉल- सिविल एविएशन इन उत्तर प्रदेश द इमर्जिंग अपॉर्चुनिटी विषयक सत्र होगा. इसमें केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहेंगे
12 फरवरी (तीसरा दिन)
सुबह 10 से 11.15 --:व्यास हॉल में यूपी द इमर्जिंग वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स हब ऑफ इंडिया में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व सोम प्रकाश मौजूद रहेंगे दधीचि हॉल में यूके पार्टनर कंट्री सेशन होगा. इसमें प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना रहेंगेभारद्वाज हॉल में यूपी ऑपर्च्युनिटीज इन एक्साइज एंड शुगर इंडस्ट्री विषयक चर्चा होगी. इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रहेंगेवशिष्ठ हॉल में सेशन ऑन ई-मोबिलिटी, व्हीकल एंड फ्यूटर मोबिलिटी पर संगोष्ठी होगी. इसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अपने विचार साझा करेंगेसुबह 11.45 से 1 बजे--:व्यास हॉल में रिइमेजनिंग सिटिज एज ग्रोथ सेंटर फॉर न्यू उत्तर प्रदेश सत्र में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी रहेंगे.भारद्वाज हॉल में डिकोडिंग द इनवेस्टमेंट पोटेंशियल ऑफ द सपोर्ट सेक्टर इन उत्तर प्रदेश एंड इट्स रोल इन द वन ट्रिलियन इकॉनमी सत्र होगा. इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर होंगे.वशिष्ठ हॉल में रिइन्वेटिंग स्किल डवलपमेंट इको सिस्टम इन उत्तर प्रदेश विषय पर चर्चा होगी. इसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुखातिब होंगे.2 से 3.30 बजे--:व्यास हॉल में चेंजिंग फाइनेंसियल लैंडस्केप इन उत्तर प्रदेश ए बैंकर्स राउंड़ टेबल मार्चिंग टूवर्ड वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी पर चर्चा होगी. इसमें केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहेंगीदधीचि हॉल में मीडिया एंड एंटरटेन्मेंट द इंडियन डिजिटल ग्रोथ स्टोरी विषयक सत्र होगा. इसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर रहेंगेभारद्वाज हॉल में डिकोर्डिंग नेशनल एजुकेशन पॉलिसी-2022 पर चर्चा होगी. इसमें केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मौजूद रहेंगेसमापन समारोह वॉल्मीकि हॉल में शाम 4 से 5.15 बजे तक होगा. इसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी. इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे
: योगीजी-मोदीजी मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा
Fri, Feb 3, 2023
प्रदेश के बलिया में सूदखोरों ने एक हंसते-खेलते परिवार को सिसकने के लिए मजबूर कर दिया है. दरअसल, बलिया शहर के मालगोदाम रोड निवासी नंदलाल गुप्ता ने बुधवार को फेसबुक लाइव किया और इसी दौरान सुसाइड कर लियाइस वीडियो में नंदलाल गुप्ता ने कहा कि मैं सूदखोरों की वजह से परेशान हूं, योगीजी-मोदीजी मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा. वीडियो वायरल हुआ तो हंगामा शुरू हो गयागुरुवार को मंत्री दयाशंकर सिंह ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दिया कि जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान मृतक नंदलाल गुप्ता की पत्नी मोनी गुप्ता ने सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित जिले के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से सूदखोरों ने मेरा जीवन खराब कर दिया है, मेरी परिवार को उजाड़ दी है, ठीक उसी तरह से इन सूदखोरों को भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिएपूरा पैसा दिया फिर भी कर रहे थे परेशान'मोनी गुप्ता का आरोप है कि मेरे पति ने इन सूदखोरों को पूरा पैसा दे दिया था, फिर भी इन सूदखोरों ने मेरे पति का मानसिक उत्पीड़न किया, उन्हें आत्म हत्या करने के लिए विवस किया. मृतक नंदलाल गुप्ता की पत्नी मोनी दहाड़ मारकर रोते हुए अचेत हो जा रही थी. पास में मौजूद अन्य महिलाएं उन्हें समझाने की कोशिश कर रही थींपीड़ित पत्नी के जुबान पर एक ही शब्द सुनने को मिल रहा था कि सभी दरिंदो को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ फांसी के फंदे पर लटका दें, उन सभी दरिंदों के घर पर भी बुलडोजर चलवा दें ताकि फिर ऐसी घटना हो, सब पैसा लेने के बाद घर जमीन लिखवा लिया गया. मृतक नंद लाल के दो संतान हैं और BALLIA ARMS CORPORATION नाम से दुकान हैमृतक नंदलाल की पत्नी मोनी ने शहर कोतवाली में गुरुवार को तहरीर दिया, जिसमें हनुमान सिंह, अजय सिंह, देव नारायण सिंह, सहजा नंद सिंह, अनिल चौबे,राहुल चौबे, रोहित चौबे,अखिलेश प्रताप सिंह,आलोक सिंह ,सुनील मिश्रा, राजू मिश्र समेत कई लोग शामिल हैं. पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है
: राष्ट्रीय खेल-कूद समारोह लखनऊ मे
Fri, Feb 3, 2023
अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा आयोजित राष्ट्रीय खेल-कूद समारोह पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय महामंत्री माधवेंद्र सिंह ने कहा कि एकल अभियान सम्पूर्ण भारत के ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों के 1 लाख से अधिक गाँवों में समग्र विकास हेतु विगत 33 वर्षों से प्रयत्नशील है। भारत सरकार द्वारा 2017 का गाँधी शान्ति पुरस्कार प्राप्त यह अभियान भारत के 340 जिलों के ग्रामीण क्षेत्र में सफलतापूर्वक चल रहे एक लाख से अधिक एकल विद्यालयों द्वारा पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से समाज जागरण का सफल प्रयास किया जा रहा है।अनिल बंसल , मिडिया प्रमुख डॉ वीरेंद्र कुमार, सह मीडिया प्रमुख ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के समापन अवसर पर जब सम्पूर्ण राष्ट्र के कार्यकर्ता घर-घर तिरंगा अभियान पर विचार मन्थन करते हुए कार्य योजना बनाने में तल्लीन थे। उसी विचार प्रक्रिया से यह विचार उपजा कि यदि सम्पूर्ण राष्ट्र के जन-जन में देश भक्ति का ज्वार उठाने हेतु ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान को माध्यम बनाया जा सकता है, तो क्यों न अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में तिरंगा फहराने हेतु ‘‘गाँव-गाँव प्रतिभा खोज’’ का राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जाय जिससे भारत के जन-जन में यह आस्था जगाई जा सके कि ‘‘यदि खेलेगा भारत तो खिलेगा भारत’’। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर इस वर्ष से ग्रामीण व वनवासी बच्चों मे छिपी खेल प्रतिभा का विकास करने व राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय खेलों के आयोजन का प्रयास किया गया है। साथ ही गाँव- गाँव में चल रहे एकल विद्यालय खिलाड़ियों की नर्सरी के रूप में स्थापित हों यह संकल्प किया गया है।पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय महामंत्री माधवेंद्र सिंह ने कहा कि एकल अभियान सम्पूर्ण भारत के ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों के 1 लाख से अधिक गाँवों में समग्र विकास हेतु विगत 33 वर्षों से प्रयत्नशील है। भारत सरकार द्वारा 2017 का गाँधी शान्ति पुरस्कार प्राप्त यह अभियान भारत के 340 जिलों के ग्रामीण क्षेत्र में सफलतापूर्वक चल रहे एक लाख से अधिक एकल विद्यालयों द्वारा पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से समाज जागरण का सफल प्रयास किया जा रहा हैआगामी दिनाँक 05, 06 व 07 फरवरी, 2023 मे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित के0 डी0 सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ मे एक भव्य खेल-कूद समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देश के 27 प्रदेशों से चुने हुए 864 खिलाड़ी अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस सम्पूर्ण आयोजन द्वारा 32 लाख खिलाड़ियों मे से चुने जायेंगे कुल 32 प्रतिभावान खिलाड़ी। कल दिनाँक 04 फरवरी, 2023 को सायंकाल 04ः00 बजे उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक डॉ0 देवेन्द्र सिंह चौहान जी 3 न्यू गौतमपल्ली, लखनऊ से वरिष्ठ अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपस्थिति मे आयोजित एक समारोह मे, इस राष्ट्रीय खेल-कूद समारोह की मशाल को प्रज्ज्वलित करेंगे, तत्पश्चात उत्तर प्रदेश पुलिस के खिलाड़ियों के संरक्षण मे एकल अभियान के देश भर से आये हुए नन्हें खिलाड़ी उस मशाल को लेकर लखनऊ के राजभवन, जी0 पी0 ओ0 पार्क, हजरतगंज मुख्य बाजार, जिलाधिकारी निवास व परिवर्तन चौक से गुजरते हुए के0डी0 बाबू स्टेडियम मे पहुँचेंगे जहाँ उपस्थित खेल प्रतिभागियों को वरिष्ठ ओलम्पिक खिलाड़ी सम्बोधित करेंगे, तत्पश्चात मशाल यात्रा वहीं पर विश्राम करेगी और 05 फरवरी, 2023 को राष्ट्रीय खेल-कूद समारोह के उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री विराज सागर दास को सौंपी जायेगी।दिनाँक 05 फरवरी, 2023 को प्रातः 10ः00 बजे खेल-कूद समारोह के उद्घाटन सत्र मे मुख्य अतिथि उप मुख्य मन्त्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ध्वजारोहण के पश्चात भव्य अभिवादन संचलन (डंतबी च्ेंज) मे खिलाड़ियों का अभिवादन स्वीकार करेंगे। प्रदेश के खेल मन्त्री श्री गिरीश चन्द्र यादव जी नन्हें खिलाड़ियों को शपथ ग्रहण करायेंगे, ओलम्पिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विराज सागर दास जी द्वारा इस समारोह के उद्घाटन की औपचारिक घोषणा के पश्चात रंगारंग लोक नृत्य की प्रस्तुति एवं 400 मीटर दौड़ के साथ इस खेल-कूद समारोह का शुभारम्भ होगा। इस अवसर पर लखनऊ जनपद के गाँव-गाँव से 5000 दर्शकों के आने की सम्भावना है।दिनाँक 06 फरवरी, 2023 को दिनभर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं मे नन्हें खिलाड़ी अपनी क्षमता प्रदर्शित करेंगे तथा सायंकाल 05ः00 बजे उत्तर प्रदेश शासन के अपर खेल सचिव श्री नवनीत सहगल जी, अन्तर्राष्ट्रीय एथलीट सुश्री सुधा सिंह एवं उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल के प्रबन्ध निदेशक श्री सुशील कुमार जी पुरस्कार वितरित करेंगे।दिनाँक 07 फरवरी, 2023 को प्रातः काल 10ः00 बजे 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के साथ इस खेल-कूद समारोह का समापन सत्र प्रारम्भ होगा, जिसे मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृत मन्त्री श्री जयवीर सिंह जी तथा दिल्ली के सुपसिद्ध उद्योगपति श्री नन्द किशोर अग्रवाल जी सम्बोधित करेंगे। कार्यक्रम के अन्त मे ध्वजावतरण व आगामी वर्ष के खेल-कूद समारोह के स्थान की घोषणा के साथ ध्वज प्रदान कार्यक्रम एवं खिलाड़ियों की विदाई के साथ ही इस खेल-कूद समारोह का मधुर समापन होगा। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि लखनऊ मेट्रो ने इन वनवासी खिलाड़ियों के स्वागत एवं नगर मे आवागमन की निःशुल्क व्यवस्था की है।एकल अभियान द्वारा लखनऊ में राष्ट्रीय खेलकूद समारोह के संदर्भ में आयोजित पत्रकार वार्ता में* राष्ट्रीय महामंत्री माधवेंद्र सिंह जी, पद्यम श्री सुधा सिंह ,सचिव लखनऊ चैप्टर भीम अग्रवाल, संयोजक मनोज मिश्रा , राष्ट्रीय युवा प्रमुख संतोष शोले , राष्ट्रीय एकल फ्यूचर प्रमुख दुर्गेश , खेलकूद प्रभारी अनिल बंसल , मिडिया प्रमुख डॉ वीरेंद्र कुमार, सह मीडिया प्रमुख सिंह, उपस्थित रहे ।