Mon 08 Jun 2026
Breaking News Exclusive
सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड

सुचना

: डिप्टी सीएम ने हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर तथा केशव प्रसाद मौर्य ने निराला नगर के वालकेश्वर हनुमान मंदिर में सफाई अभियान चलाया

Media With You

Sun, Jan 14, 2024
Post views : 203
लखनऊ। 14 जनवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश भर के तीर्थ स्थलों एवं मंदिरों में आज सुबह से ही सफाई अभियान की शुरुआत हो गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों ने अपने घरों, कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों के पास स्थित मंदिरों की साफ-सफाई की। इसी मुहिम में आहुति देते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी राजधानी के हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में और उत्तर प्रदेश की डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ की निराला नगर स्थित बल्केश्वर हनुमान मंदिर में सफाई अभियान चलाया एवं गौशाला से गोबर भी उठाया। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 से 22 जनवरी तक देश भर के तीर्थ स्थलों एवं मंदिरों में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाने का आह्वान किया है। रविवार सुबह प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी सफाई अभियान की शुरुआत की। हजरतगंज स्थित हनुमान मंदिर पहुंच कर उन्होंने मंदिर के अंदर पोंछा लगाया और मंदिर के आसपास झाड़ू लगा कर कूड़ा उठाया। वही उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य निराला नगर लखनऊ में स्थित वालकेश्वर हनुमान मंदिर में सफाई अभियान चलाकर सफाई अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस अनूठी मुहिम में हम सभी को बढ़-चढ़ कर आगे आना चाहिए। सफाई के मामले में हमें उत्तर प्रदेश को पहले पायदान पर लाना है। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन भी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन