Sun 07 Jun 2026
Breaking News Exclusive
सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर पत्रकारिता को नई पहचान: पत्रकार प्रेस परिषद ने भारत में पहली बार लागू किया ड्रेस कोड

सुचना

लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा बुलडोजर; : हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन

Media With You

Sun, May 17, 2026
Post views : 240

लखनऊ 17 मई जनपद न्यायालय सत्र न्यायालय एवं पुराने हाईकोर्ट के बाहर तथा कलेक्ट्रेट के बाहर रविवार को नगर निगम की ओर से बड़े पैमाने पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने कोर्ट परिसर के बाहर बने अवैध कब्जों को हटाने का अभियान शुरू किया।

इस कार्रवाई के दौरान 100 से अधिक वकीलों के चैंबरों पर बुलडोजर चलाया गया, जबकि कुल करीब 200 से ज्यादा अवैध कब्जों को चिन्हित किया गया है, जिन्हें हटाने का लक्ष्य रखा गया है। नगर निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर पूरे अभियान की निगरानी करते दिखाई दिए। किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

बुलडोजर ऐक्शन के विरोध में वकील-

प्रशासन की टीम ने कोर्ट परिसर के आसपास बने अवैध ढांचों, दुकानों और चैंबरों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रखी। इस बुलडोजर कार्रवाई का कई वकीलों ने विरोध किया। बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौके पर एकत्र हुए और नगर निगम की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। वकीलों का कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उनके चैंबर हटाने से उनके कामकाज पर सीधा असर पड़ेगा और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

अवैध कब्जों को हटाने तक अभियान जारी रहेगा-

नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक, कोर्ट परिसर के आसपास लंबे समय से अवैध कब्जों की शिकायतें मिल रही थीं। इन कब्जों की वजह से आवागमन में दिक्कतें आ रही थीं और सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि चिन्हित सभी अवैध कब्जों को हटाने तक अभियान जारी रहेगा। वहीं, इस कार्रवाई को लेकर वकीलों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति भी बनी हुई है।

हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही कार्रवाई-

आपको बता दें लखनऊ जिला कोर्ट और स्वास्थ्य भवन के आसपास बने 200 से ज्यादा अवैध वकील चैंबर हटाने के लिए हाईकोर्ट ने आदेश दिए थे। नगर निगम ने पहले नोटिस चस्पा कर वकीलों को खुद कब्जे हटाने का समय दिया, लेकिन मियाद खत्म होने के बाद भी चैंबर नहीं हटे। इसके बाद बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई। विरोध और हंगामे की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है।

अवैध निर्माण पर लगाए थे लाल क्रॉस के निशान-

इससे पहले वकीलों के कई चैंबर्स पर नगर निगम ने लाल क्रॉस का निशान लगाकर नोटिस चस्पा किए थे। नोटिस में 16 मई तक अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया है। चेतावनी दी गई है कि तय समय के बाद 17 मई को प्रशासन बुलडोजर कार्रवाई करेगा और उसका खर्च अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा।

Tags :

लखनऊ में वकीलों के चैंबर ध्वस्तु

हाई कोर्ट के आदेश से वकीलों के चेंबर हटाई गई

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन