: आप प्रत्याशी सना खान की रामपुर नगर पालिका सीट पर जीत दर्ज
Sat, May 13, 2023
आजम खान के गढ़ रामपुर में नई पार्टी का उदय हो गया है। यहां रामपुर नगर पालिका की सीट पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ने जीत दर्ज कर सभी को चौका दिया।यहां हमेशा से ही सपा का बोलबाला रहा है। हालांकि उपचुनाव में यहां भाजपा ने जीत का परचम लहराया था। अब भाजपा के बाद यहां नगर पालिका सीट पर आप की दस्तक हो गई है। ऐसे में रामुपर में आजम का राजनीति का किला पूरी तरह से ढह गया है।
सना खानम ने दर्ज की जीत
रामपुर नगर पालिका की सीट पर जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सना खानम ने खाता खोल दिया है। उन्हें कुल 43115 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रहीं भाजपा प्रत्याशी मसर्रत मुजीब रहीं। उन्हें 32157 वोट मिले हैं। जबकि निवर्तमान अध्यक्ष व सपा प्रत्याशी फातमा जबी 16269 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
: फूट-फूटकर रोने लगीं सपा मेयर प्रत्याशी काजल निषाद? कहा- 'न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह...'
Sat, May 13, 2023
गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी काजल निषाद ने मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत के बाद वह मीडिया के सामने फूट-फूटकर रोने लगींकाजल निषाद ने कहा कि अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह कर लूंगी. गोरखपुर विश्वविद्यालय के काउंटिंग स्थल पर काजल निषाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गई. उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक धरने पर बैठी रहेंगी. जरूरत पड़ी तो कोर्ट की शरण में भी जाएंगी.काजल निषाद ने दोबारा काउंटिंग की मांग करते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि मतगणना में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर अच्छी गुणवत्ता के नहीं दिए गए थे. काजल ने कहा, 'हमलोग दिनरात रखवाली कर रहे थे और हमें यह परिणाम मिल रहा है. दोबारा चुनाव कराए जाने चाहिए. यह चुनाव कड़ी धूप में हुआ और कड़ी धूप में हम चले. मैं चाय तक नहीं पीती थी. जनता मेरे साथ थी. मैंने पहले से कहा था कि यह निषाद समाज की मान और प्रतिष्ठा का चुनाव है. जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया. मैं कैसे मान लूं कि मेरे सब लोग हार गए
कैसे मान लूं पारदर्शिता हुई है- काजल निषाद
सपा प्रत्याशी ने आगे कहा, 'मेरे समाज ने बढ़कर वोट दिया है. मेरे गोरखपुर की जनता ने आशीर्वाद दिया. कैसे मान लूं पारदर्शिता हुई और निष्पक्ष चुनाव हुआ. इनका कंप्यूटर अच्छी गुणवत्ता का नहीं है जैसे ये सरकार रोड अच्छा नहीं देती है, वैसे कोई सामान अच्छा नहीं देती है. दोबारा मतगणना होनी चाहिए. ' बता दें कि राज्य के 75 जिलों में नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में क्रमश: चार मई और 11 मई को मतदान हुआ. नगर निकाय चुनाव में 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए दोनों चरणों में मतदान हुआ. चुनाव में 17 महापौर और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ, जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए. राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ.
गोरखपुर समेत इन जिलों में हुआ था
चुनावमतदाताओं ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया. कुल मिलाकर, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे. उत्तर प्रदेश में महापौर का चुनाव आगरा, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, सहारनपुर, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन नगर निगम में हुआ.
: यूपी में AAP की पहली जीत, 420 मत पाकर कौशांबी के सरायअकिल से आप प्रत्याशी विजई
Sat, May 13, 2023
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 के लिए मतगणना जारी है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के लिए यूपी के कौशाम्बी के नगर पंचायत सरायअकिल के एक वार्ड से खुशी की खबर सामने आई है यहां से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रोशन लाल को जीत मिली है. रोशन लाल ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 से जीत दर्ज की है. रोशन ने कुल 420 वोट पाकर जीत अपने नाम की है
दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के राम नरेश
नगर पंचायत सरायअकिल के वार्ड नंबर 6 से बीजेपी के प्रत्याशी राम नरेश दूसरे नंबर पर रहे. राम नरेश को कुल 192 वोट मिले. इस तरह से आम आदमी पार्टी के रोशनल लाल ने 228 वोटों के बड़े आंकड़े से जीत दर्ज की है. यहां बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच टक्कर थी, लेकिन अंत में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली. उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में यह AAP की पहली जीत है. आम आदमी पार्टी ने यूपी के निकाय चुनाव में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं.बता दें कि उत्तर प्रदेश के कुल 14,684 नगर निकाय के पदों पर दो चरण में चुनाव हुए, जिसकी मतगणना अभी जारी है. इसी बीच आम आदमी पार्टी ने यहां अपनी पहली जीत दर्ज की है. आज नगर निकाय के पदों में कुल 17 महापौर, 200 नगर पालिका अध्यक्ष, 545 नगर पंचायत अध्यक्ष और 1420 पार्षदों की किस्मत खुलेगी.उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव की वोटिंग दो चरणों में हुई थी. पहले चरण की वोटिंग 4 मई को हुई थी, जिसमें 37 ज़िलों के 10 नगर निगम, 104 नगर पालिका और 276 नगर पंचायतों मतदान हुआ था. इसके बाद दूसरे चरण की वोटिंग बीती 11 मई, गुरुवार को हुई थी, जिसमें कुल 38 ज़िलों 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका और 267 नगर पंचायत में वोट डाले गए थे.