: नई औद्योगिक नीति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से उत्तर प्रदेश औद्योगिक एवं रोजगार के पथ पर अग्रसर
Sat, Nov 12, 2022
नई औद्योगिक नीति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास से उत्तर प्रदेश औद्योगिक एवं रोजगार के विकास पथ पर लगातार अग्रसर हो रहा है प्रदेश सरकार के नेतृत्व में सूक्ष्म लघु एवं बड़े उद्योगों के लिए लगातार अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है 25 करोड़ की आबादी वाले इस राज्य में 2017 के बाद आई नई सरकार के नेतृत्व में उद्योगों और व्यापारियों के लिए लगातार एक अनुकूल माहौल तैयार किया गया है ऐसे में व्यापारियों को भी चाहिए कि वह ऐसे गुणवत्ता युक्त सस्ते उत्पाद बनाएं और उससे पहले उसका जिला स्तर पर अध्ययन करें कि उसकी उपयोगिता आम जनमानस के लिए सिद्ध हो सके पीएचडी चेंबर ऑफ कॉमर्स के कॉन्क्लेव मैं बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आए हुए सभी कारोबारियों को सुझाव देते हुए आगे कहा है कि प्रदेश सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार संभावनाएं तलाश रही हैआए हुए सभी उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा है कि आज भारत में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे होने का श्रेय उत्तर प्रदेश को जाता है रोड इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान देते हुए बड़े-बड़े हाईवे तैयार करवाए हो चुके हैं प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस तरफ विशेष ध्यान दिया है आज प्रदेश में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए उनके संवर्धन के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया जा रहा है
: मुलायम की विरासत संभालेंगी उनकी बहू डिंपल यादव
Fri, Nov 11, 2022
मैनपुरी से लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होंगी डिंपल यादव यहां से सन 2019 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी अभी हाल ही में गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में लंबी बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था मैनपुरी की लोकसभा सीट लंबे समय से समाजवादी पार्टी के पास रही है यादव बहुल मैनपुरी की इस लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों ने हमेशा रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की है जातिगत समीकरणों के आधार पर देखें तो यादव सवा चार लाख और शाक्य मतदाता 3 लाख से ऊपर होने के कारण बहुदा यादव और शाक्य प्रत्याशी के बीच ही जोर आजमाइश होती है समाजवादी पार्टी ने हमेशा यहां पर यादव प्रत्याशी ही घोषित किया है तो धुर विरोधी भाजपा ने अधिकतर शाक्य प्रत्याशी पर दांव खेला है अब जबकि मुलायम सिंह की कर्म स्थली कहीं जाने वाले जनपद मैनपुरी से उनकी बहू को प्रत्याशी बनाया गया है तो देखने वाली बात होगी मुलायम सिंह के निधन के बाद मैनपुरी की जनता सैफई परिवार पर कितना विश्वास जता पाती है ऐसे में जब मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव खुद समाजवादी पार्टी की राजनीति में हाशिए पर खड़े हो मुलायम सिंह यादव के बाद शिवपाल यादव का रुख भी मैनपुरी के यादव मतदाताओं को प्रभावित करेगा