Wed 29 Jul 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: क्यों RBI ने वापस लिए दो हजार के नोट, देश के पूर्व आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति ने गिनाए 6 बड़े कारण

Media With You

Sat, May 20, 2023
Post views : 233
भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार के नोटों को सर्कुलेशन से बाहर कर दिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले को देश के पूर्व आर्थिक सलाहकार डॉक्टर कृष्णमूर्ति सुब्रह्मण्यन ने सही करार दिया है। सुब्रमण्यन ने कहा कि ज्यादातर छापेमारी में 2000 के नोट बरामद किए गए हैं, क्योंकि इन नोटों का इस्तेमाल जमाखोरी के लिए किया जा रहा था। डॉ कृष्णमूर्ति 2018 से 2021 तक मुख्य आर्थिक सलाहकार थे। उन्होंने कहा कि दो हजार के नोटों को वापस लेने का कदम कुल मिलाकर एक अच्छा कदम है। उन्होंने छह कारण बताए कि क्यों यह कदम महत्वपूर्ण है। https://twitter.com/SubramanianKri/status/1659695850841317377?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1659695850841317377%7Ctwgr%5Ed91c6859895fbce786cce599207af3d80d8b4b3a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F 1. कई जगह छापेमारी में दो हजार के नोट मिले। जिससे साबित होता है कि करेंसी का इस्तेमाल मुख्य रूप से धन की जमाखोरी के लिए किया जा रहा था। 80 फीसदी लोग जो वैध रूप से इस करेंसी को रख रहे हैं, उनके पास सिर्फ 20 फीसदी जमा है। वहीं 20 फीसदी जमाखोरों के पास दो हजार जमा नोटों का 80 फीसदी होने की संभावना है। 2. इस कदम से आम लोगों को असुविधा नहीं होगी, क्योंकि आर्थिक लेनदेन के लिए बड़ी संख्या में दो हजार के नोटों का उपयोग नहीं किया जा रहा है। 3. फिजिकल करेंसी के रूप में नोटों विशेष रूप से दो हजार के नोटों की भूमिका में गिरावट आई है, क्योंकि बड़ी संख्या में डिजिटल भुगतान का उपयोग किया जा रहा है। 4. दो हजार रुपए के नोट की जगह 500 के नोट का इस्तेमाल विनिमय के माध्यम के रूप में किया जा सकता है। 5. डिजिटल लेनदेन अब से 2026 तक 3 गुना बढ़ने की उम्मीद है। जिससे आने वाले वर्षों में विनिमय के माध्यम के रूप में 2 हजार के नोट की आवश्यकता और भी कम हो जाएगी। 6. सबसे महत्वपूर्ण बात जैसा कि आरबीआई ने कहा है कि 2000 का नोट वैध मुद्रा बना रहेगा। दो हजार के नोट रखने वाले इसे जमा या बदल सकते हैं। अभी जमा करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन