Thu 30 Jul 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: घुटनों पर आए पाकिस्तान के अनुरोध पर भारत युद्ध विराम पर सहमत ट्रंप ने की मध्यस्थता

Media With You

Sat, May 10, 2025
Post views : 192
नई दिल्ली 10 मई भारतीय सेना के अदम्य शौर्य साहस से 3 दिन में घुटने पर आया पाकिस्तान किया युद्ध विराम का अनुरोध अमेरिकी मध्यस्थता के प्रयास एवं पाकिस्तान के डाइरेक्टर जनरल मिलिटरी आपरेशन की प्रार्थना पर भारत ने सीजफायर की बात इस शर्त पर स्वीकार की है कि भविष्य में कोई आतंकी हमला युद्ध कृत्य माना जायेगा। आतंक पर भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति व भारतीय सेना के सटीक प्रहार से भयभीत पाकिस्तान कई दिनों से भारत से संपर्क साधने का प्रयास कर रहा था पिछले तीन दिन से हमारे लड़ाकू विमान ने जिस तरीके से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है वह सैन्य इतिहास में पहली बार हुआ है जब दुश्मन को कुछ सोचने समझने का मौका भी नहीं मिला कुछ चोट ऐसी होती है जो देखने में नजर नहीं आती लेकिन सामने वाले की बिलबिलाहट से उसका गहरी होने का अंदाज लगाया जा सकता है ठीक वैसे ही पाकिस्तान को भारतीय आर्मी ने उनके सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर लॉन्चिंग पैड एवं एयरवेज को भारी क्षति पहुंचाते हुए किया है कराची बंदरगाह से लेकर सियालकोट लाहौर बहावलपुर तथा बालाकोट के कई एयरवेज को तथा लॉन्चिंग पैड को क्षतिग्रस्त कर दिया गया विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस अचानक हुए समझौते के पीछे गहन कूटनीतिक वार्ताओं की अहम भूमिका रही। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर बीते कुछ दिनों से अपने अमेरिकी समकक्षों के साथ निरंतर संवाद में थे। इन वार्ताओं का मुख्य उद्देश्य सीमा पर बढ़ते तनाव को कम कर, शांति बहाली की दिशा में ठोस कदम उठाना था। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे भारत और पाकिस्तान की 'सामान्य समझदारी और श्रेष्ठ बुद्धिमत्ता' का परिणाम बताया है। अमेरिका ने दोनों देशों को इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि इससे सीमाओं पर स्थायी शांति स्थापित होगी। अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा कि बीते 48 घंटों में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उन्होंने भारत और पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं से गहन बातचीत की। इनमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन