Wed 29 Jul 2026
Breaking News Exclusive
लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में भीषण अग्निकांड दो दर्जन से ज्यादा छात्र घायल सरकार और निजी संस्थानों की पहल से तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्सेज की मांग में तेजी हाई कोर्ट के आदेश के बाद एक्शन में प्रशासन राज्यों को जारी ĺ केंद्र और राज्य रणनीति बनाने में जुटे बर्खास्तगी, तबादले और वेतनवृद्धि रोकी गईं दोषियों पर होगी कार्रवाई, बरेली जिला अस्पताल की घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सख्त रुख पांच अन्य लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ मातृभाषा हिंदी के विकास के लिए मॉडर्न स्कूल ने उठाएं सराहनीय कदम राज्यपाल ने की विधानसभा भंग युद्ध से बिगड़ी हालत तेल पर असर तेल पर असर

सुचना

: भारतीय मूल के अरुण सुब्रमण्यन न्यूयॉर्क के जिला जज नियुक्त न्यूयॉर्क के जिला जज बनने वाले पहले दक्षिण एशियाई

Media With You

Wed, Mar 8, 2023
Post views : 219

वॉशिंगटन डीसी: अमेरिका की सीनेट ने मंगलवार को भारतीय-अमेरिकी वकील अरुण सुब्रमण्यन को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले का जिला न्यायाधीश नियुक्त करने की पुष्टि कर दी है।

इस तरह वह इस जिला अदालत के न्यायाधीश बनने वाले पहले दक्षिण एशियाई व्यक्ति बन गए है। अमेरिकी सीनेट ने सुब्रमण्यन को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले (एसडीएनवाई) के न्यायाधीश पद पर नियुक्ति करने की पुष्टि मंगलवार शाम को 37 के मुकाबले 58 मतों से की है।

इस पर बोलते हुए सीनेट के नेता सीनेट चक शूमर ने कहा, ''हमने अरुण सुब्रमण्यन के एसडीएनआई न्यायाधीश के रूप में पुष्टि की है। वह प्रवासी भारतीय के पुत्र हैं और इस जिला अदालत के न्यायाधीश बनने वाले पहले दक्षिण एशियाई व्यक्ति बन गये हैं। उन्होंने अपना करियर लोगों के लिए लड़ने के लिए समर्पित किया है।''

https://twitter.com/ANI/status/1633282663317491712?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1633282663317491712%7Ctwgr%5E0441a0cd54df54f1743ad84d432b5a830302bcca%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

आपको बता दें कि सुब्रमण्यन का जन्म 1979 में पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग में हुआ था। उनके माता-पिता 1970 के दशक की शुरुआत में भारत से अमेरिका आ गए थे। उनके पिता ने कई कंपनियों में 'कंट्रोल सिस्टम इंजीनियर' के रूप में काम किया था और उनकी मां भी नौकरी करती थीं।

सुब्रमण्यन ने 2001 में केस वेस्टर्न रिजर्व विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान और अंग्रेजी में स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी। वह वर्तमान में न्यूयार्क के सुसमन गोडफ्रे एलएलपी में साझेदार हैं जहां वह 2007 से काम कर रहे हैं। सुब्रमण्यन ने अमेरिका के उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति रुथ बेडर गिन्सबर्ग के कानूनी क्लर्क के तौर पर 2006 से 2007 के बीच काम किया था।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन