: उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल विस्तार
Sat, Dec 31, 2022
मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्र को एक साल का और सेवा विस्तार मिल गया है। वह अगले साल 31 दिसंबर तक इस पद पर बने रहेंगे। यह पहला मौका है जब यहां किसी मुख्य सचिव को लगातार दूसरी बार सेवा विस्तार मिला है।के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को दूसरा सेवा विस्तार दिया गया है। यह पहली बार है जब मुख्य सचिव को दूसरा सेवा विस्तार मिला है। पिछले वर्ष 31 दिसंबर 2021 को भी उन्हें सेवा विस्तार दिया गया जिसका उन्होंने आज स्वयं ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं तमाम सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया
//twitter.com/ChiefSecyUP/status/1609025571069235200?t=BWRm5ywt6o9ANaQyBPp35A&s=19
केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने शुक्रवार को उनका सेवा विस्तार संबंधी आदेश राज्य सरकार को भेज दिया। अब यूपी का नियुक्ति विभाग अलग से इस संबंध में अपना आदेश जारी करेगा। यूपी में केंद्र की योजनाओं को अच्छी तरह से लागू करने, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट और निकाय चुनाव समेत तमाम मुद्दों को लेकर केंद्र ने दुर्गा शंकर को ही सेवा विस्तार देना उचित समझा।
: आईएएस अधिकारियों को मिलेगा नव वर्ष में पदोन्नति का तोहफा
Sat, Dec 31, 2022
. उत्तर प्रदेश सरकार ने नए वर्ष पर दिया आईएएस अधिकारियों को तोहफा पहली बार है कि जब उत्तर प्रदेश सरकार ने इतनी बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारियों की पदोन्नति की है प्रदेश सरकार के कई जिलाधिकारियो का बुधवार को प्रमोशन किया गया इसी कड़ी में गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई अब सचिव पद की जिम्मेदारी 1 जनवरी से संभालेंगे सुहास एलवाई के अलावा शीतल वर्मा, आलोक तिवारी, चैत्र वी, नवीन कुमार, मुथुस्वामी, प्रभु नारायण सिंह, अभय, डॉक्टर आदर्श सिंह को भी सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सुहास एलवाई के साथ-साथ 107 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है, जिनमें से 6 आईएएस को प्रमुख सचिव बनाया गया है
साल में 119 आईएएस और 65 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन मिलेगा। मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में बुधवार को हुई विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक में इस पर सहमति बनी। 1998 बैच के 6 आईएएस अफसर सचिव से प्रमुख सचिव और 2007 बैच के नौ आईएएस विशेष सचिव से सचिव के पद पर प्रमोट होंगे। वहीं आईपीएस अफसरों में पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर 7, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से आईजी के पद पर 9 और पुलिस अधीक्षक से डीआईजी के पद पर 13 अधिकारियों को प्रोन्नति देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक स्तर के 36 अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड देने पर सहमति दी गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 1998, 2007 और 2019 बैच के IAS अधिकारियों का उत्तर प्रदेश सरकार ने पदोन्नति कर दी है आईएएस अधिकार कुमार, अनिल सागर, अजय चौहान, अनिल कुमार, पंधारी यादव और नीना शर्मा को प्रदेश का प्रमुख सचिव बनाया गया है. 2007 के 9 आईएएस अधिकारियों का पदोन्नति हुआ है. जिन 107 आईएएस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है, वो सभी नए साल से नई जिम्मेदारी संभालेंगे.1998 बैच के और भी आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया गया है. विभागीय पदोनन्ति समिति की बैठक के बाद इनको प्रमोशन की हरी झंडी दी गई है. शासन की इच्छा के अनुरूप नई पोस्टिंग दी जाएगी. वहीं 2005 और 2006 बैच के दो आईएएस अफसरों के खिलाफ जांच को लेकर अभी पदोन्नति को रोक दिया गया हैसुहास एलवाई यूपी कैडर में साल 2007 बैच के आईएएस अफसर हैं. मूल रूप से कर्नाटक में शिमोगा जिले के रहने वाले हैं. कोरोना महामारी के वक्त सुहास एलवाई को यूपी सरकार ने गौतमबुद्ध नगर का जिलाधिकारी बनाकर भेजा था. वह तब से जिले में काम कर रहे हैं. इससे पूर्व सुहास एलवाई महाराजगंज, सोनभद्र, हाथरस, प्रयागराज, जौनपुर और आजमगढ़ के जिलाधिकारी रह चुके हैं
: तेज रफ्तार गाड़ी चलाते वक्त झपकी से हुई दुर्घटना:- ऋषभ पंत
Fri, Dec 30, 2022
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का भयंकर एसिडेंट हुआ है। जिसमें पंत बुरी तरह से घायल हो गय है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना एनएच 58 पर हुई। फिलहाल पंत को रुड़की से देहरादून ले जाया गया वहां की मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पंत को इलाज के लिए दिल्ली लाया जाएगा जहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी होगी।हादसा इतना खतरनाक था कि कार में आग लग गई थी। वहां पर मौजूद लोगों ने कार की खिड़की का कांच तोड़कर पंत को बाहर निकाला, पंत के कार से बाहर आते ही कार में आग लग गई।कार को पंत खुद ड्राइव कर रहे थे, हादसा आज सुबह करीब 5: 30 बजे हुआ है। इस हादसे का वीडियो वायरल हो रहे है।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंत को नींद की झपकी आने से कार अनियत्रित हो गई और कार का एसीडेंट हो गया। हादसे के वक्त कार के अंदर कई लाख रुपए थे जो सड़क पर गिर गए जिसे लोग उठाकर जेब में भर रहे थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने ऋषभ पंत के एक्सीडेंट का संज्ञान लेने के बाद दिशा निर्देश जारी किए हैं जिससे कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए इधर प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां की अंतिम संस्कार से लौटने के बाद ऋषभ पंत के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैअस्पताल की ओर जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि पंत के दाहिने हाथ और पैर पर कई खरोंच के निशान थे. माथे पर और आंख के पास घाव थे. इसके अलावा पीठ पर कई खरोंच के निशान भी थे. हादसा शुक्रवार तड़के हुआ, जब पंत कार से रुड़की में अपने घर मां से मिलने जा रहे थे. वह अपनी मां को सरप्राइज देना चाहते थे लेकिन इससे पहले ही रुड़की में हादसे का शिकार हो गए.हादसे के बाद होश में थे पंतबताया जा रहा है कि उनकी कार, जो दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई. बाद में उसमें आग लग गई. पंत को शुरू में एक स्थानीय अस्पताल - सक्षम हॉस्पिटल मल्टीस्पेशियलिटी एंड ट्रॉमा सेंटर - ले जाया गया. इसके बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाने से से पहले उनकी चोटों को लेकर इलाज किया गया ताजा अपडेट के अनुसार उनकी एमआरआई रिपोर्ट आनी बाकी थी जबकि प्लास्टिक सर्जरी हो चुकी है