: योगीजी-मोदीजी मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा
Fri, Feb 3, 2023
प्रदेश के बलिया में सूदखोरों ने एक हंसते-खेलते परिवार को सिसकने के लिए मजबूर कर दिया है. दरअसल, बलिया शहर के मालगोदाम रोड निवासी नंदलाल गुप्ता ने बुधवार को फेसबुक लाइव किया और इसी दौरान सुसाइड कर लियाइस वीडियो में नंदलाल गुप्ता ने कहा कि मैं सूदखोरों की वजह से परेशान हूं, योगीजी-मोदीजी मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा. वीडियो वायरल हुआ तो हंगामा शुरू हो गयागुरुवार को मंत्री दयाशंकर सिंह ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दिया कि जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान मृतक नंदलाल गुप्ता की पत्नी मोनी गुप्ता ने सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित जिले के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से सूदखोरों ने मेरा जीवन खराब कर दिया है, मेरी परिवार को उजाड़ दी है, ठीक उसी तरह से इन सूदखोरों को भी कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिएपूरा पैसा दिया फिर भी कर रहे थे परेशान'मोनी गुप्ता का आरोप है कि मेरे पति ने इन सूदखोरों को पूरा पैसा दे दिया था, फिर भी इन सूदखोरों ने मेरे पति का मानसिक उत्पीड़न किया, उन्हें आत्म हत्या करने के लिए विवस किया. मृतक नंदलाल गुप्ता की पत्नी मोनी दहाड़ मारकर रोते हुए अचेत हो जा रही थी. पास में मौजूद अन्य महिलाएं उन्हें समझाने की कोशिश कर रही थींपीड़ित पत्नी के जुबान पर एक ही शब्द सुनने को मिल रहा था कि सभी दरिंदो को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ फांसी के फंदे पर लटका दें, उन सभी दरिंदों के घर पर भी बुलडोजर चलवा दें ताकि फिर ऐसी घटना हो, सब पैसा लेने के बाद घर जमीन लिखवा लिया गया. मृतक नंद लाल के दो संतान हैं और BALLIA ARMS CORPORATION नाम से दुकान हैमृतक नंदलाल की पत्नी मोनी ने शहर कोतवाली में गुरुवार को तहरीर दिया, जिसमें हनुमान सिंह, अजय सिंह, देव नारायण सिंह, सहजा नंद सिंह, अनिल चौबे,राहुल चौबे, रोहित चौबे,अखिलेश प्रताप सिंह,आलोक सिंह ,सुनील मिश्रा, राजू मिश्र समेत कई लोग शामिल हैं. पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है
: उत्तर प्रदेश को 50 नए हवाई अड्डे मिलेंगे।
Thu, Feb 2, 2023
उत्तरप्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को लगातार विस्तार दिया जा रहा है. देश के सबसे बड़े राज्य के 50 जिले को भी जल्द एयरपोर्ट की सौगात मिलने जा रही हैसरकार ने घोषणा की है कि वित्तीय वर्ष 2023-2024 में उत्तर प्रदेश को 50 नए हवाई अड्डे मिलेंगे। अब तक यूपी में 9 हवाईअड्डे चालू हैं जबकि शेष 9 पर काम चल रहा है। लखनऊ, वाराणसी, बरेली, हिंडन, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर में परिचालन हवाई अड्डे हैं। इनमें से लखनऊ, वाराणसी और कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे हैं। सोनभद्र, अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती, मुरादाबाद, कानपुर, अयोध्या, नोएडा और सहारनपुर में एयरपोर्ट निर्माणाधीन हैं।नया हवाई अड्डा लखीमपुर खीरी के पलिया कस्बे में बनाया जाएगा जो नेपाल की सीमा से लगा हुआ है। सरकार को एयरपोर्ट की फिजिबिलिटी रिपोर्ट मिल गई है। वहां एयरपोर्ट की जरूरत है या नहीं, इस पर सरकार ने सर्वे कराया है। उन्हें रिपोर्ट भी मिल गई है। इस बीच लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट में नया टर्मिनल और रनवे बनेगा। 2025 के कुंभ मेले को देखते हुए प्रयागराज में एक टर्मिनल और रनवे भी बनाया जाएगा। आगरा में भी नया टर्मिनल बनेगा।इस साल सोनभद्र, अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, श्रावस्ती और मुरादाबाद में एयरपोर्ट बनेंगे। ये आज से चालू हो जाएंगे। उन्हें अगले चार-पांच महीनों में अपना लाइसेंस मिल जाएगा। वहीं फिलहाल कुछ समय के लिए लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रात की फ्लाइट बंद रहेंगी। छह महीने तक किसी भी रात की उड़ान को संचालित नहीं किया जाएगा। इसका हवाला देते हुए हवाई अड्डे के अधिकारियों ने जानकारी में कहा कि 23 फरवरी से 11 जुलाई तक रात की उड़ानें निलंबित रहेंगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान रात 9:30 बजे से सुबह 6 बजे के बीच फ्लाइट का संचालन नहीं होगा।
: चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर स्थित खम्मनपीर मजार को हटाने की मांग
Wed, Feb 1, 2023
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का चारबाग रेलवे स्टेशन बुधवार सुबह से ही छावनी में तब्दील हो गया। जीआरपी व आरपीएफ जवानों ने मोर्चा संभाल रखा था। स्टेशन पर आने वाले हर यात्री पर पैनी नजर रखी जा रही थी। लखनऊ में चारबाग रेलवे स्टेशन परिसर स्थित खम्मनपीर मजार को हटाने की मांग अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेद ने की थी। घोषणा की थी बुधवार को मजार पर सुंदरकांड का पाठ करेंगे। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक रेलवे के निर्देश पर मजार की सुरक्षा बढ़ा दी गई। साथ ही लालबाग स्थित प्रदेश प्रवक्ता के आवास पर कैसरबाग पुलिस ने घेरा डाल दिया।शिशिर चतुर्वेदी को नजरबंद करने के बाद कैसरबाग पुलिस ने घर के अंदर से लेकर बाहर तक छावनी बना दी। इस दौरान शिशिर ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन कार्रवाई का हवाला देने पर वे शांत हो गए। मामले को लेकर 29 जनवरी को जीआरपी चारबाग के इंस्पेक्टर ने पुलिस अधीक्षक रेलवे पूजा यादव को रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद 31 जनवरी की रात पुलिस अधीक्षक रेलवे ने खम्मनपीर मजार के आसपास सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए थे। मजार के आस पास प्रदर्शन और हंगामे की आशंका के चलते मंगलवार देर रात से ही पुलिस कमिश्नरेट मध्य जोन और रेलवे पुलिस अलर्ट हो गई थी। साथ ही चारबाग रेलवे स्टेशन बुधवार सुबह से ही छावनी में तब्दील हो गया। जीआरपी व आरपीएफ जवानों ने मोर्चा संभाल रखा था। स्टेशन पर आने वाले हर यात्री पर पैनी नजर रखी जा रही थी।उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल का चारबाग रेलवे स्टेशन बुधवार सुबह से ही छावनी में तब्दील हो गया। जीआरपी व आरपीएफ जवानों ने मोर्चा संभाल रखा था। स्टेशन पर आने वाले हर यात्री पर पैनी नजर रखी जा रही थी। दरअसल, स्टेशन स्थित खम्मनपीर मजार पर अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी समर्थकों के साथ सुंदरकांड करने जाने वाले थे, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे, इसलिए जीआरपी मौकेपर तैनात थी। राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने चारबाग स्थित खम्मन पीर मजार हटाए जाने को लेकर एक फरवरी को मजार के अंदर सुंदरकांड पाठ आयोजित करने का फैसला लिया था। जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक रेलवे को दी गई थी। वह चारबाग रेलवे स्टेशन पर स्थित खम्मन पीर मजार को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले भी यहां पर प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन चारबाग स्टेशन पहुंचने से पूर्व ही उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया। बावजूद इसके चारबाग रेलवे स्टेशन के चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती दंगा विरोधी उपकरण के साथ कर दी गई थी। जीआरपी रिजर्व पुलिस लाइंस और सभी शाखाओं के रेलवे कार्यालय के पुलिस अधीक्षक कार्यलयों में नियुक्त पुलिस बल के जवानों को यहां पर उपस्थित रहने के निर्देश जारी कर दिए गए थे। बता दें कि गत वर्ष अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुशील चतुर्वेदी अपने समर्थकों के साथ लखनऊ के रेलवे की जमीनों पर अवैध कब्जे को लेकर प्रदर्शन करने पुलिस अधीक्षक जीआरपी कार्यालय गए थे, उन्होंने रेलवे जमीनों से धार्मिक स्थल हटाने की मांग की थी।