: लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल ने जब अस्पताल में मंगवा लिया नगर निगम का बुलडोजर
Wed, Aug 23, 2023
लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल नगर निगम के एक मरीज को देखने प्राइवेट हॉस्पिटल गई थीं. जूते पहनकर मेयर ICU में प्रवेश कर रही थीं, तो डॉक्टर ने उनसे जूते उतारकर आने को कहा. मेयर मैडम को गुस्सा आ गया. उन्होंने फौरन नगर निगम का बुलडोजर बुलवा लिया. जैसे ही बुलडोजर चला बवाल मच गया. पुलिस पहुंची और किसी तरह मामले में शांत कराया गया. मेयर कैंप का कहना है उनके साथ बदसलूकी हुई थीएक जमाना था जब नेता समाजसेवी, धैर्यवान और लोगों के आदर्श हुआ करते थे. लेकिन जैसै-जैसै दुनिया प्रगति कर रही है, लोगों के साथ नेताओं की भी संवेदनशीलता शून्य होती जा रही है. इसकी बानगी लखनऊ में देखने को मिली. जानकारी के मुताबिक लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल अपने किसी करीबी को देखने लखनऊ के बिजनौर इलाके में स्थित विनायक अस्पताल पहुंचीं थीं.मेयर जिस मरीज को देखने पहुंचीं थी वह आईसीयू में भर्ती था, आईसीयू की गाइडलाइन के मुताबिक वहां कोई जूता पहनकर नहीं जा सकता. यही कारण था कि आईसीयू वार्ड में जूता पहनकर प्रवेश कर रही मेयर सुषमा खर्कवाल को डॉक्टर ने टोका. लेकिन यह मेयर साहिबा को नागवार गुजरा गया. भड़की महापौर ने तत्काल नगर निगम का बुलडोजर बुला लियानगर निगम का बुलडोजर पहुंचते ही अस्पताल के कर्मचारियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसै तैसे लोगों को शांत कराया. लेकिन चिंता करने वाली बात यह है कि महापौर सुषमा खर्कवाल ने जिस अस्पताल के लिए बुलडोजर बुलवाया था. उसमें कई मरीजों का उपचार जारी था. जिसके चलते मरीजों की जान पर बन आई. मेयर की यह संवेदहीनता देखकर लोग हैरान रह गए. इस दौरान तीमारदार भी हलकान दिखे. वहीं, इस पूरे मामले पर मेयर कैंप का कहना है कि उनके साथ बदसलूकी हुई है
: देर रात कस्तूरबा विद्यालय में डीएम का छापा पकड़ी गई अनियमितता
Wed, Aug 23, 2023
गोंडा 22 अगस्त राजपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का सोमवार देर रात डीएम नेहा शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में 100 में से 89 छात्राएं गायब देख डीएम हैरान रह गईं।
डीएम ने जब वार्डन से पूछा वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सकी। इस पर लापरवाही बरतने के आरोप में वार्डन और शिक्षिका समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने विद्यालय परिसर में अव्यवस्थाओं को देखकर जिम्मेदारों की जमकर फटकार लगाई। उन्होंने छात्राओं से बात की और विद्यालय में मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम ने आवागमन रजिस्टर चेक किया गया तो उसमें छात्राओं के आवाजाही का विवरण दर्ज नहीं मिला। साथ ही चौकीदार और पीआरडी जवान भी निरीक्षण के दौरान मौजूद नहीं मिली।
गेट पर किसी भी प्रकार का आवागमन रजिस्टर भी नहीं मिला। पता चला कि वार्डन ने 17 अगस्त से कक्षा सात व आठ की छात्राओं की उपस्थिति दर्ज नहीं की गयी है। प्रेरणा पोर्टल पर फर्जी उपस्थिति भेजकर धनराशि का भुगतान भी कराया जा रहा था। डीएम के निर्देश पर बीएसए प्रेम चंद्र यादव और जिला समन्वयक बालिका शिक्षा रक्क्षंदा सिंह भी देर रात विद्यालय पहुंची।
विद्यालय में वित्तीय अनियमितता, अव्यवस्था और लापरवाही को देखते हुए वार्डन समेत चार के खिलाफ परसपुर थाने में देर रात एफआईआर दर्ज कराई गई । वार्डन सरिता सिंह, पूर्णकालिक शिक्षिका सुषमा पाल, चौकीदार विष्णु प्रताप सिंह एवं पीआरडी जवान दिलीप कुमार मिश्रा के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अगस्त को ही घर चली गई थीं बालिकाएं:
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ने बताया कि वार्डन को स्पष्ट निर्देश हैं कि अगर कोई बालिका विद्यालय परिसर से बाहर जाती है तो उनका विवरण आवागमन पंजिका में दर्ज होना चाहिए। विद्यालय में इस संबंध में लापरवाही बरती गई है। कई छात्राओं के अभिभावकों ने फोन पर बताया कि उनकी बच्चियां 19 अगस्त को ही घर आ गई थीं। जबकी वार्डन ने छात्राओं के 21 अगस्त को घर जाने की बात कही।
: लखनऊ के सनसनीखेज हत्याकांड में प्रेमी ने पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी।
Fri, Aug 18, 2023
लखनऊ 18 अगस्त लखनऊ के सनसनीखेज हत्याकांड में प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी। फेसबुक पर दोनों की दोस्ती हुई थी। फिर 9 महीने से फ्लैट में साथ रह रहे थे। गुरुवार को दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद प्रेमी ने उसको दो गोली मार दी। इसके बाद फ्लैट का दरवाजा बंद किया और बाहर चला गया।वारदात का पता रात 10 बजे तब चला जब कैंट इलाके में रहने वाले युवती के मां-बाप फ्लैट पहुंचे। वहां कमरे में खून से लथपथ बेटी का शव पड़ा हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्विलांस की मदद से फ्लैट के पास से ही आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।जब पुलिस ने हत्या की वजह पूछी तो कहा,उसने अपने तलाक और एक बच्ची की बात छिपाई थी। इसलिए, उसके दिल और दिमाग में गोली मारी।वारदात सुशांत गोल्फ सिटी के पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट की है। यहां फ्लैट नंबर-203 में रिया और ऋषभ लिव-इन में रहते थे। ADCP साउथ शशांक सिंह ने बताया कि ऋषभ सिंह प्रतापगढ़ का रहने वाला है। रिया का तलाक हो चुका था। उसके एक बेटी प्रिंसी है। जिसे उसने कैंट स्थित अपने मायके में छोड़ दिया था।रिया नवंबर-2022 से ऋषभ के साथ लिव-इन में रह रही थी। उसके तलाकशुदा होने की जानकारी ऋषभ को नहीं थी। मगर हाल ही में ऋषभ को इस बारे में पता चल गया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। वहीं ऋषभ को शक था कि आजकल रिया का किसी दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा है।पूछताछ के आधार पर पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। पहले मारपीट हुई। इसके बाद ऋषभ ने रिया को गोली मार दी। फिर घर का दरवाजा बंद कर अपार्टमेंट के आसपास ही घूमता रहा। इधर, परिजन बेटी को फोन कर रहे थे, लेकिन जब काफी देर तक फोन रिसीव नहीं हुआ, तो वह फ्लैट पहुंचे।दरवाजा खोलकर अंदर आए तो बेटी की लाश पड़ी थी। इसके बाद पुलिस पहुंची। क्योंकि ऋषभ फ्लैट से गायब था। इसलिए सीधा शक उसी पर गया। पुलिस ने थोड़ी देर में ही उसे पकड़ लिया।
बेरोजगार था ऋषभ, लड़की मेकअप आर्टिस्ट थी
पूछताछ में ऋषभ ने पुलिस को बताया कि वह M.sc करने के बाद बेरोजगार था। रिया ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। वह मेकअप आर्टिस्ट थी। सोशल मीडिया पर दोनों की दोस्ती हुई थी। इसके बाद मुलाकात हुई। फिर लिव-इन में रहने लगे थे। लेकिन, तब उसको रिया की पुरानी जिंदगी के बारे में पता नहीं था। रिया ने भी कोई जानकारी नहीं दी थी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घर से साक्ष्य एकत्र किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 315 बोर के तमंचे से घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस आरोपी से घटना में इस्तेमाल तमंचे के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।