Tue 15 Sep 2026
Breaking News Exclusive
योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

सुचना

: जूते खराब न हो इसलिए बुलडोजर पर चढ़ गए दो युवक अगली ही पल बड़ा हादसा सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा है वीडियो

Media With You

Fri, Sep 8, 2023
Post views : 239
लखनऊ 8 सितंबर बारिश या पानी जमा हो जाने की वजह से जगह-जगह कीचड़ हो जाता है. कीचड़ में लोगों का फिसलकर गिरना आम बात है. गलती से कीचड़ पर पैर रखा और फिर मुंह के बल धड़ाम. यही वजह है कि लोगों को जहां भी कीचड़ दिखती है, वो तुरंत सावधान हो जाते हैं कीचड़ अगर चप्पल और जूतों में लग जाए, तो वह न सिर्फ उन्हें खराब कर देती है, बल्कि उसकी वजह से लोग गिर भी जाते हैं. इसलिए लोग कीचड़ से बचने की कोशिश करते हैं. अगर किसी ने नई-नई चप्पल या जूते पहने हैं, तो फिर वह हर हाल में उससे बचने की कोशिश करता है. ऐसा ही कुछ दो युवक भी कर रहे थे, लेकिन उन्हें ये नहीं मालूम था कि जिस कीचड़ से वह बचने की कोशिश कर रहे हैं. थोड़ी देर में वह उसी कीचड़ में धड़ाम से गिर जाएंगे. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें युवकों को बुलडोजर का सहारा लेकर कीचड़ से बचते हुए देखा गया है. लेकिन कुछ पलों दोनों कीचड़ में धड़ाम से गिर जाते हैं वीडियो में दो युवकों को बुलडोजर के खोदने वाले हिस्से पर चढ़े हुए देखा जा सकता है. ये दोनों कीचड़ से कुछ दूर खड़े थे और उन्होंने कीचड़ वाली जगह को पार करने के लिए बुलडोजर पर चढ़ने का फैसला किया. दोनों आराम से बुलडोजर के अगले हिस्से पर चढ़ गए. सबकुछ ठीक चल रहा था. धीरे-धीरे वो कीचड़ वाले हिस्से को पार भी कर चुके थे. लेकिन तभी दोनों का बैलेंस बिगड़ गया और फिर वो उसी कीचड़ में गिर गए, जिससे बचने के लिए उन्होंने इतनी मेहनत की थी https://twitter.com/sanjayjourno/status/1699441709841539352?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1699441709841539352%7Ctwgr%5E3b9da506a89504a15f0ef717a6baccb7bc4e8d79%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F दोनों युवक पीठ के बल कीचड़ में गिरते हैं. उनके कपड़े बुरी तरह से मिट्टी में सन जाते हैं. फिर किसी तरह वे उठते हैं और कीचड़ से बाहर निकलते हैं. 22 सेकंड के इस वीडियो में दोनों युवकों की बेबसी को देखा जा सकता है. इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. कुछ लोगों ने इस वीडियो पर मजेदार कमेंट भी किए हैं. वीडियो को शेयर करने वाले एक यूजर ने कैप्शन में लिखा है कि बुलडोजर का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन