Tue 15 Sep 2026
Breaking News Exclusive
योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

सुचना

: अचानक ने मौसम ने ली करवट, बारिश से सराबोर हुई उत्तर प्रदेश की राजधानी

Media With You

Tue, Mar 21, 2023
Post views : 249

लखनऊ में मंगलवार को बारिश (Rain) और ओला (Hail) गिरने से अचानक से मौसम में बदलाव आ गया। बदले मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार (DM Suryapal Gangwar) ने ट्वीट के जरिए अपना संदेश जनपदवासियों को भेजा है

जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा बिजली कड़कने, तेज हवा एवं ओलावृष्टि की चेतावनी के दृष्टिगत जनपदवासियों को अपने घरों में रहने की सलाह है। अनावश्यक रूप से अपने घरों से न निकलें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

मंगलवार को अपराह्न एक बजे के बाद ही लखनऊ में काले बादलों से अंधेरा सा छा गया। तीन बजे के बाद बादलों ने मुंह खोला और जमकर बरसे। बारिश (Rain) के दौरान ओला गिरे, जिससे किसानों में मायूसी छा गयी। बीकेटी निवासी किसान गौरव ने कहा कि आम की फसल पर इसका सीधा असर होगा। ओला गिरने से आम के बौर टूट कर गिरे जा रहे हैं। ऐसा दो से ज्यादा बार हुआ तो भारी नुकसान होना भी संभव है।

वहीं, हजरतगंज में घूमने निकले लोगों ने बारिश का जमकर आनन्द लिया। स्कूलों से छूटे बच्चे बारिश में भीग गए तो दोपहिया वाहनों से निकले लोग रेड लाइट में फंसकर भीगने को मजबूर हुए।

कुछ देर तक हुई जोरदार बारिश से शहर की कई सड़कें लबालब हो गईं। कैसरबाग चौराहे के आसपास की सड़कों पर जाम की समस्या देखने को मिली है। बारिश के कारण शहर के अन्य हिस्सों में भी जाम देखने को मिला।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन