Tue 15 Sep 2026
Breaking News Exclusive
योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

सुचना

: लखनऊ में अचानक धंसने लगी जमीन, सड़क के बीचों बीच हो गया बड़ा गड्ढा

Media With You

Mon, Dec 16, 2024
Post views : 222
लखनऊ 16 दिसंबर  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विकासनगर में एक बार फिर जमीन धंसने की घटना सामने आई है। यहां देखते ही देखते अचानक सड़क के बीचों-बीच जमीन धंसने लगी। थोड़ी ही देर में वहां एक बड़ा सा गड्ढा बन गया।

लखनऊ में अचानक धंसने लगी जमीन, सड़क के बीचों बीच हो गया इतना बड़ा गड्ढा

पहला मौका नहीं है जब इस इलाके में जमीन धंसी है। गनीमत रही कि इस गड्ढे की वजह से अभी तक कोई हादसा नहीं हुआ है। सड़क पर यातायात के चलते यहां गड्ढा बनने से बड़ा हादसा हो सकता है। बता दें कि इसके पहले जुलाई में भी विकास नगर में जमीन धंसी थी और तब सड़क पर 15 से 20 फीट का गड्ढा बन गया था। इसके पहले भी इलाके में इस तरह के गड्ढे बनने की घटनाएं हुई थीं।

इस बार विकास नगर में पीएनबी बैंक चौराहा के पास यह घटना सामने आई है। सड़क के बीचों-बीच सड़क अचानक धंसने लगी। देखते ही देखते वहां गड्ढा बन गया। इस दौरान कई लोगों ने सड़क धंसने और गड्ढा बनने की तस्‍वीरें खींचनी शुरू कर दीं। लोग यूं अचानक सड़क धंसने की घटनाओं से चिंतत हैं। उन्‍हें हादसे का डर सता रहा है। इस घटना के बाद उस रास्‍ते पर आवाजाही रोक दी गई है।

लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं जिम्‍मेदारों की लापरवाही की वजह से हो रही हैं। लोगों का कहना है कि कई बार इस तरह के गड्ढे बनने के बाद भी जिम्‍मेदार लोग इसकी वजह का पता नहीं लगा पा रहे हैं। यदि इसी तरह जमीन धंसने की घटनाएं होती रहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इमें कोई छोटा या बड़ा वाहन फंस सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन