Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

सुचना

: प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार स्वरोजगार से लगाना हमारा लक्ष्य औचक निरीक्षण में पहुंचे कौशल विकास मंत्री ने कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं 27 दिसम्बर 2022 लखनऊ। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने लखनऊ में कौशल विकास विभाग के दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत विभिन्न कंपनियों वी-मार्ट, अपोलो हॉस्पिटल, अम्मा चैरिटेबल ट्रस्ट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान छात्र व छात्राओं से बातचीत की और उनसे फीडबैक भी लिया। उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनके हितों का ध्यान रख रही है और उनके भविष्य के दृष्टिगत योजनाओं को संचालित कर रही है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ट्रेनिंग पार्टनर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कौशल विकास मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से कौशल विकास विभाग अधिक से अधिक युवाओं को स्किल देकर रोजगार उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों को स्कूल में शिक्षा के साथ साथ कौशलपरक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवाओं को विभिन्न रोजगार मेले आयोजित कर उन्हें रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक युवा को हुनरमंद बनाकर उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। निरीक्षण के समय कौशल विकास के मिशन निदेशक आंद्रा वामसी मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन