Thu 17 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: महाकुंभ-2025-मौनी अमावस्या के लिए तैयार स्वास्थ्य महकमा: ब्रजेश पाठक

Media With You

Tue, Jan 28, 2025
Post views : 230
लखनऊ, 28 जनवरी मौनी अमावस्या को लेकर स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से तैयार है। एक हजार से अधिक मेडिकल वॉलिंटियर्स की तैनाती मेला क्षेत्र में की गई है। तीन सौ से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक परेड ग्राउंड स्थित केंद्रीय अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। यह जानकारी मंगलवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी। अब तक 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ मेला परिसर में अपनी उपस्थिति दर्ज कर चुके हैं। उनके स्वास्थ्य का पर्याप्त ध्यान रखा जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि मेला परिसर के हर सेक्टर में अत्याधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मेला परिसर में माइनर ऑपरेशन से लेकर मेजर सर्जरी तक की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय अस्पताल में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सक किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। महाकुंभ मेला परिसर में देश एवं विदेश से आने वाले सभी साधु-संतों व श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ओपीडी में अब तक देखे दो लाख से अधिक मरीज डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि अब तक दो लाख से अधिक मरीज महाकुंभ में परेड ग्राउंड पर स्थापित केंद्रीय समेत अन्य अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। साथ ही ढाई लाख से अधिक पैथोलॉजी टेस्ट अब तक किए जा चुके हैं। हर दिन देश-विदेश से आ रहे सैकड़ों श्रद्धालु महाकुम्भनगर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन