Tue 15 Sep 2026
Breaking News Exclusive
योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

सुचना

: गैरहाजिर डॉक्टर बर्खास्त, लापरवाह कर्मचारियों का वेतन कटा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Media With You

Thu, May 11, 2023
Post views : 213
  लखनऊ। 10 मई सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की लापरवाही पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। डिप्टी सीएम के आदेश के बाद प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने प्रयागराज के एक डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया। इसके अलावा बाराबंकी के एक प्रकरण पर भी डिप्टी सीएम ने कार्रवाई की है। प्रयागराज के तेज बहादुर चिकित्सालय में तैनात डॉक्टर लगातार गैरहाजिर चल रहे थे। कई बार पत्राचार भी किया गया। इसके बावजूद कोई जवाब नहीं आया। मामला डिप्टी सीएम के संज्ञान में आया। उन्होंने शासकीय ड्यूटी में लापरवाही बरतने व लगातार गैरहाजिर रहने के दोषी डॉक्टर को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने के आदेश प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को दिये हैं। प्रमुख सचिव ने डॉक्टर अभिषेक मिश्रा की बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है। वहीं, अयोध्या के सैदपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में समय से पहले डॉक्टर-कर्मचारियों के गायब होने का मामला भी सामने आया है। डिप्टी सीएम ने सीएमओ को दो दिन के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तीन लापरवाह कर्मचारियों का वेतन कटौती के आदेश दिए हैं। अस्पताल में तैनात सभी चिकित्सकों से स्पष्टीकरण तलब किया है। बाराबंकी के रामपुर भवानीपुर स्वास्थ्य उप केंद्र में बिजली की व्यवस्था ही न होने पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जाहिर की। डिप्टी सीएम ने बाराबंकी सीएमओ को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया है। किन कारणों से अभी तक बिजली नहीं लगी? किस स्तर पर लापरवाही बरती गई। पूरे बिन्दुओं पर दो दिन के भीतर जांच पूरी करने के आदेश दिए है। *मामले की जांच के आदेश* झांसी के टहरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर, फार्मासिस्ट की गैरमौजूदगी और दूसरी अव्यवस्थाओं की जांच होगी। डिप्टी सीएम ने झांसी सीएमओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दो दिन में रिपोर्ट देनी होगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि मरीजों के इलाज में लापरवाही बरतने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। बाराबंकी के रामपुर भवानीपुर स्वास्थ्य उप केंद्र में बिजली की व्यवस्था ही न होने पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जाहिर की। डिप्टी सीएम ने बाराबंकी सीएमओ को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया है। किन कारणों से अभी तक बिजली नहीं लगी? किस स्तर पर लापरवाही बरती गई। पूरे बिन्दुओं पर दो दिन के भीतर जांच पूरी करने के आदेश दिए है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन