Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

सुचना

: यही तो रोना है, मुझे अंग्रेजी नहीं आती और आपको हिंदी...', जज और वकील की बहस का वीडियो वायरल

Media With You

Thu, Apr 27, 2023
Post views : 251
कॉरपोरेट एवं मल्टीनेशनल ऑफिस में अंग्रेजी कल्चर आम है लेकिन धीरे-धीरे ये सरकारी विभागों में भी जगह बनाने लगा है. ऐसे में हिंदी बोलने वालों के लिए काम करना मुश्किल होता जा रहा है. ऐसा ही कुछ हाल में एक अदालत में हुआ जब एक वकील ने अंग्रेजी में याचिका दायर करने से इंकार कर दिया और जज से साथ उनकी बहस हो गई सामने आए कोर्ट के इस वीडियो में जज अंग्रेजी में कहते हैं कि - आपने फिर हिंदी में दायर किया है. मुझे हिंदी समझ नहीं आती. इसपर वकील कहते हैं- यही तो रोना है हुजूर कि मुझे भी अंग्रेजी समझ नहीं आ रही थी. जज ने जवाब दिया- मैं आपकी याचिका रिजेक्ट कर दूंगा. वकील ने कहा- सर रिजेक्ट तो फुल बेंच है. पूरी बेंच हिंदी के पक्ष में है https://twitter.com/ShaliniKumawat0/status/1650900800485601280?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1650900800485601280%7Ctwgr%5Ec6af09f99df238bab2bef86b9c4f67356607328f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F जज ने इसपर कहा- आपका केस खत्म हो चुका है, मैंने अगला केस बुला लिया है. वकील कहते हैं- हुजूर नियम यह है कि सुनकर आगे बढ़ा जाए. बिना सुने आगे बढ़ने के नियम नहीं है. आज भी पटना हाईकोर्ट में सब न्यायमूर्ती सुन रहे हैं. अब हुजूर कह रहे हैं कि अनुवाद दीजिए. अनुवादक विभाग यहां आजादी के पहले से है. उनको जो तंख्वाह मिलती है उसमें हमारा और हमारे मुवक्किल का हिस्सा है. उनसे अनुवाद मांगने में हुजूर का क्या जाता है. मैं न्यायसंगत बात बोल रहा हूं. हम अंग्रेजी अनुवाद नहीं जानते और हुजूर हमसे अंग्रेजी अनुवाद मांग रहे हैं. एक डिवीजन बेंच का हम ऑर्डर दिखा रहे हैं उसको विचार में लेकर आदेश पारित कर दिया जाए जज के सामने बिना घबराए हिंदी को लेकर अपनी बात रखने वाले वकील का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग वकील की खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा - जब हम भारत में रहते हैं तो हिंदी के साथ रहना क्यों नहीं चाहते. एक अन्य ने लिखा- वकील साहब ने दिल जीत लिया, आखिर हिंदी में बुराई क्या है जो हम इस कदर इंग्लिश कल्चर में ढल गए हैं. बता दें कि हिंदी और अंग्रेजी की डिबेट पुरानी है और सोशल मीडिया पर अक्सर इसको लेकर लोग भिड़ जाते हैं  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन