Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

सुचना

: सुषमा खर्कवाल लखनऊ की नई मेयर ,अपनी प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी को भारी अंतर से पराजित किया

Media With You

Sat, May 13, 2023
Post views : 272

सुषमा खर्कवाल ने लखनऊ के मेयर का चुनाव जीत लिया है। सुषमा खर्कवाल ने महापौर पद के लिए 204161 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। सुषमा को कुल 502680 वोट मिले तथा सपा की वंदना मिश्रा को 298519 वोट मिले

सुषमा खर्कवाल को राजनीति विरासत में नहीं मिली। अपने संघर्ष व मेहनत के दम पर उन्होंने बीजेपी में न सिर्फ पहचान बनाई बल्कि एक मुकाम भी हासिल किया। वह बीजेपी में कई पदों पर सेवा दे चुकी हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कभी हिम्मत नहीं हारी। पति सेना में थे। दो छोटे छोटे बच्चों की जिम्मेदारी खुद सुषमा पर थी। इसके बावजूद राजनीति नहीं छोड़ी। करीब 35 वर्ष से बीजेपी के लिए काम कर रही थीं।

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की सभाओं और रैलियों में उनकी स्कूटर सबसे आगे रहती थी। अटल जी उन्हें अच्छे से जानते पहचानते थे। खुद सुषमा खर्कवाल कहती हैं कि अटल जी की लखनऊ में कोई भी ऐसी सभा, रैली, रोड शो नहीं रहा होगा जिसमें वह न आगे रही हों। वह बताती हैं कि एक बार कई महिलाएं एक साथ अटल जी से मिलने गई थीं। उसमें पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया भी थीं। सभी महिलाओं ने उनसे कहा कि आपने एक भी महिला को एमएलसी नहीं बनाया। इस पर अटल जी ने कहा था कि सीमा रिजवी को तो बनाया है। फिर उन्होंने कहा कि अरे यह सभी गुस्से में आईं हैं। लगता है भूंखी हैं। इन्हें कुछ खिलाओ। सुषमा कहती हैं कि अटल जी बहुत स्नेह करते थे।

खुषमा ने अपने स्नातक की पढ़ाई उत्तराखण्ड से ही की। उनके परिवार में दो बेटे हैं। बड़ा बेटा मयंक फिलिप्स कम्पनी में सीनियर पद पर है। जबकि दूसरा छोटा बेटा मनीष इंजीनियर है। सुषमा बताती हैं कि उत्तराखण्ड बंटवारे के बाद भगत सिंह कोश्यारी ने उनसे उत्तराखण्ड चलने को कहा था। लेकिन वह गईं नहीं। उनके पति सेना में हवलदार पद से रिटायर हुए थे। उसके बाद विधानसभा में सहायक मार्शल के पद पर तैनात थे। पिछले वर्ष ही वह वहां से भी रिटायर हुए।

राजनीतिक सफर

-वर्तमान में उत्तर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की सदस्य

-पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा, पूर्व प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा

-लगभग 30 वर्षों से पार्टी में कार्यरत

-भारतीय पर्वतीय महासभा की राष्ट्रीय प्रभारी

-भाजपा पश्चिम विस क्षेत्र मंडल-2 प्रभारी

-पूर्व महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री तथा अवध क्षेत्र की अध्यक्ष रहीं

-केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण की सदस्य रहीं

-क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति की सदस्य रहीं

-सैनिक कल्याण बोर्ड की सदस्य रहीं

-खाद्य रसद सलाहकार बोर्ड की सदस्य रहीं

-दूर संचार निगम की जिला स्तरीय सदस्य रहीं

-आर्मी वेलफेयर हाउसिंग आर्गेनाइजेशन की संयुक्त सचिव रहीं

- बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान भाजपा अवध क्षेत्र की संयोजक भी रह चुकी हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन