Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

सुचना

: दिल्ली में फिर आया भूकंप, 24 घंटे में दूसरी बार झटके; इस बार राजधानी में ही केंद्र

Media With You

Thu, Mar 23, 2023
Post views : 264

दिल्ली एक बार फिर भूकंप आया है। लगातार दूसरे दिन राजधानी में धरती डोली है। 4 बजकर 42 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र वेस्ट दिल्ली में जमीन से करीब 5 किलोमीटर भीतर बताया गया है।राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने इसकी तीव्रता 2.7 बताई है। झटके बेहद हल्के होने की वजह से कम ही लोगों ने इसे महसूस किया। राहत की बात यह है कि हल्के झटके होने की वजह से किसी तरह के नुकसान की संभावना भी न्यूनतम है।

इससे पहले मंगलवार रात 10:20 मिनट पर भी दिल्ली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। तब इसका केंद्र अफगानिस्तान में था। रात को काफी देर तक झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर के अलावा पूरे उत्तर भारत में झटके महसूस किए गए और दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए। पाकिस्तान में भूकंप से कई लोग मारे गए हैं।

दिल्ली एनसीआर में इस साल चार बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। बार-बार धरती के डोलने से लोग आशंकित हैं। भूकंप के मद्देनजर बेहद संवेदनशील जोन में होने की वजह से भी दिल्ली को लेकर अधिक चिंता जताई जाती है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि धरती के नीचे ये हल्के हलचल किसी बड़ी आपदा की ओर तो संकेत नहीं कर रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन