: पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर का पहला AIIMS देश को समर्पित किया,
Fri, Apr 14, 2023
गुवाहाटी 14 अप्रैल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में एम्स का उद्घाटन किया। उन्होंने पूर्वोत्तर के पहले एम्स को देश को समर्पित किया। इसके अलावा उन्होंने तीन अन्य मेडिकल कॉलेजों का भी उद्घाटन किया।इसमें गुवाहाटी स्थित कोकराझार, नलवारी और नगांव महाविद्यालय और चिकित्सालय शामिल हैं। एम्स गुवाहाटी की आधारशिला मई 2017 में पीएम मोदी ने ही रखी थी। इसे 1120 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। इसके अलावा पीएम ने असम को 14300 करोड़ रुपये की सौगात दी।
असम को 3 नए मेडिकल कॉलेज भी मिले
इस दौरान PM मोदी ने कहा कि आज उत्तर पूर्व को अपना पहला AIIMS और असम को 3 नए मेडिकल कॉलेज मिले हैं। IIT-गुवाहाटी के साथ मिलकर आधुनिक रिसर्च के लिए 500 बिस्तर वाले सुपर स्पेशलिटी वाले अस्पताल का भी शिलान्यास हुआ है। असम के लाखों-लाख साथियों तक आयुष्मान कार्ड पहुंचाने का काम मिशन मोड पर शुरू हुआ है। आईआईटी-गुवाहाटी के साथ मिलकर आधुनिक रिसर्च के लिए 500 बिस्तर वाले सुपर स्पेशलिटी वाले अस्पताल का भी शिलान्यास हुआ है। असम के लाखों-लाख साथियों तक आयुष्मान कार्ड पहुंचाने का काम मिशन मोड पर शुरू हुआ है। पिछले नौ साल में हमने इंफ्रा प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और इसलिए हर कोई कनेक्टिविटी से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की बात करता है। प्रधानमंत्री ने कहा, हम आपके सेवक होने की भावना से काम करते हैं, इसलिए नॉर्थ-ईस्ट हमें दूर भी नहीं लगता और अपनेपन का भाव भी बना रहता है। आज नॉर्थ-ईस्ट में लोगों ने विकास की बागडोर आगे बढ़कर खुद संभाल ली है। भारत के विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।https://twitter.com/ANI/status/1646767241860624385?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1646767241860624385%7Ctwgr%5Eac843fda70341d9a445ac65e2f2dd34d534ad782%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
विपक्ष पर भी साधा निशाना
उन्होंने कहा कि आज कल नई बिमारी देखने को मिल रही है। मैं देश में कहीं भी जाता हूं और 9 वर्षों में हुए विकास की चर्चा करता हूं तो उससे कुछ लोगों को परेशानी हो जाती है। वह शिकायत करते हैं कि दशकों तक उन्होंने भी देश पर राज किया, उन्हें श्रेय क्यों नहीं मिलता। श्रेय के भूखे लोगों और जनता की राज करने की भावना ने देश का बहुत अहित किया है।
बीते वर्षों में 15 नए AIIMS पर काम शुरू: पीएम
PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने बीते वर्षों में 15 नए AIIMS पर काम शुरू किया। इनमें से अधिकतर में इलाज और पढ़ाई दोनों सुविधा शुरू हो चुकी है। AIIMS गुवाहाटी भी इसका परिणाम है कि हमारी सरकार जो संकल्प लेती है उसे सिद्ध करके दिखाती है। यह असम की जनता का प्यार है कि मुझे खींचकर ले आता है।
'राष्ट्र प्रथम, देशवासी प्रथम' पर आधारित नीति: पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि BJP की सरकारों में नीति, नीयत और निष्ठा किसी स्वार्थ से नहीं बल्कि 'राष्ट्र प्रथम, देशवासी प्रथम' इसी भावना से हमारी नीतियां तय होती हैं। इसलिए हमने वोटबैंक की बजाए देश की मुश्किलों को कम करने पर ध्यान दिया। हमने लक्ष्य बनाया कि हमारी बहनों को इलाज के लिए दूर ना जाना पड़े। हमने तय किया कि किसी गरीब को पैसे के अभाव में अपना इलाज न टालना पड़े। हमने प्रयास किया कि हमारे गरीब परिवारों को भी घर के पास ही बेहतर इलाज मिले।हिमंत बिस्व सरमा ने प्रधानमंत्री का स्वागत कियाइससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे गुवाहाटी पहुंचे। गुवाहाटी हवाई अड्डे पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गुवाहाटी और तीन अन्य मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया। उन्होंने 'आपके द्वार आयुष्मान' अभियान की शुरुआत भी की। इस अवसर पर वे गुवाहाटी के सरुसजाई स्टेडियम में बिहू नृत्य के विश्व रिकॉर्ड के भी साक्षी बनेंगे, जहां एक साथ 11 हजार से अधिक कलाकार एक साथ बिहू नृत्य करेंगे।
इन परियोजनाओं की आधारशिला रखी
प्रधानमंत्री ने 'असम एडवांस्ड हेल्थ केयर इनोवेशन इंस्टीट्यूट', पलाशबाड़ी और सुआलकुची को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र नदी पर पुल और शिवसागर के 'रंग घर' के सौंदर्यीकरण कार्य की आधारशिला रखी। एम्स का निर्माण केंद्र द्वारा 1,123 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है और इसमें 1000 बिस्तरों वाला अस्पताल और 100 एमबीबीएस सीटें होंगी। पीएम मोदी ने एम्स परिसर से राज्य सरकार द्वारा निर्मित नलबाड़ी (615 करोड़ रुपये), नागांव (560 करोड़ रुपये) और कोकराझार (535 करोड़ रुपये) में तीन मेडिकल कॉलेजों का वर्चुअल उद्घाटन भी किया।प्रधानमंत्री ने आईआईटी गुवाहाटी परिसर के भीतर एक शोध अस्पताल की आधारशिला भी रखी, जिसे आईआईटी गुवाहाटी और असम सरकार द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जाएगा, जो शुरुआत में 600 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। पीएम मोदी ने 1.1 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए, जिन्हें हर साल पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर मिलेगा।
: साबरमती से प्रयागराज जा रहा अतीक अहमद ने क्यों कहा- 'हत्या, हत्या', जानिए वजह
Mon, Mar 27, 2023
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रयागराज ले जाए जाने से पहले यहां साबरमती केंद्रीय जेल से बाहर निकलने के बाद माफिया अतीक अहमद ने रविवार को आशंका जताई कि उसकी हत्या की जा सकती हैअहमद को जब जेल से बाहर पुलिस वैन में ले जाया जा रहा था, तो उसने वहां मौजूद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हत्या, हत्या.’’ जब पत्रकारों ने पूछा कि उन्हें पुलिस वैन में ले जाया जा रहा है, तो उन्हें डर क्यों लग रहा है, अहमद ने कहा, ‘‘मुझे इनका प्रोग्राम (योजना) मालूम है. हत्या करना चाहते हैं.’’इससे पहले, उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम रविवार शाम को माफिया अतीक अहमद को गुजरात के अहमदाबाद स्थित साबरमती केंद्रीय जेल से लेकर प्रयागराज के लिए रवाना हुई. अतीक इस जेल में जून 2019 से बंद है. अधिकारियों ने बताया कि अतीक को एक अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा, जो 28 मार्च को अपहरण के एक मामले में आदेश पारित करने वाली है, जिसमें वह आरोपी है
2019 से साबरमती जेल में था बंद
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम सुबह साबरमती जेल पहुंची और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शाम करीब छह बजे एक पुलिस वैन में अहमद को लेकर निकल गई. इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व सांसद अहमद जून 2019 से साबरमती जेल में बंद हैं. उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार, अतीक अहमद को उसके गृह राज्य (उत्तर प्रदेश) से साबरमती जेल स्थानांतरित कर दिया गया था. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लोकसभा सदस्य सुब्रत पाठक ने कहा कि उन्हें आश्चर्य नहीं होगा अगर अतीक अहमद का वाहन भी गैंगस्टर विकास दुबे की तरह पलट जाएगौरतलब है कि मध्य प्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद दुबे को कानपुर ले जाते समय रास्ते में पुलिस का वाहन संदिग्ध परिस्थितियों में पलट गया था, जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ में उसे मार गिराया था. घटना जुलाई, 2020 की है. पुलिस का दावा है कि दुबे ने भागने का प्रयास किया था. वहीं, रविवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि वाहन किस वक्त ‘पलटा’ और किसके कारण पलटा, इसे उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों की मदद से देखा जा सकता है. अतीक अहमद पर बीजेपी नेता की टिप्पणी के संबंध में सवाल करने पर लखनऊ में अखिलेश ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया होगा कि वाहन फलां जगह पलटेगा. मैंने पहले भी कहा था. आप गूगल और अमेरिका से मदद ले सकते हैं, हर सेकेंड का हिसाब रहता है. पता चल जाएगा कि वाहन कैसे पलटा.’’उन्होंने कहा, ‘‘यह सब कुछ उपग्रह में होगा. यह रिकॉर्ड वहां होगा और यह कहीं नहीं जाएगा. तीन-चार साल बाद भी रहेगा. यह सब रिकॉर्ड हो चुका है. ऐसी गलतियां न करें.’’ वहीं, उत्तर प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौड़ ने कहा कि अगर कोई अपराधी वाहन में हंगामा करता है, तो वह पलट सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर अपराधी पुलिस की हिरासत में है, तो उसे वाहन में शांति से बैठना चाहिए, ताकि वह सुरक्षित जेल पहुंच सके. अगर वह हाय-तौबा मचाएगा और वाहन से बाहर कूदने की सोचेगा, तो संघर्ष के कारण वाहन पलट सकता है.’’
: अमृतपाल भगोड़ा घोषित होने के बावजूद भी पुलिस की पकड़ से बाहर
Mon, Mar 27, 2023
भगोड़े अमृतपाल सिंह का एक और नया सीसीटीवी (CCTV) जारी हुआ है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ये तस्वीरें पंजाब के पटियाला की हो सकती हैंसूत्रों का दावा है कि पटियाला से ही अमृतपाल हरियाणा के शाहबाद पहुंचा. आपको बता दें कि पिछले 7 दिनों से अमृतपाल फरार है, उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका है. कई राज्यों में उसकी तलाश जारी है. लेकिन वो पुलिस की पकड़ से बाहर है. इधर दिल्ली में अमृतपाल की तलाश तेज हो गई है. पंजाब पुलिस दिल्ली आई थी. कश्मीर गेट बस अड्डे का CCTV चेक किया गया. CCTV का डेटा पंजाब पुलिस ले गई है. इसके अलावा भागने में अमृतपाल की मदद करने वाले शख्स का भी पता चल गयाअमृतपाल आखिर कहां भागा है? 18 मार्च को पुलिस की दबिश के बाद से ही अमृतपाल फरार है. जल्लूपुर खेड़ा से भागने के बाद वो कभी मर्सिडीज, तो कभी ब्रेजा कार, तो कभी स्कूटी, तो कभी बाइक से भागता दिखा है. अब तक वो किन-किन जगहों से गुजरा है और कहां हो सकता है? इसको आप इस मैप के जरिए समझ सकते हैं
कैसे भागा भगोड़ा अमृतपाल?
18 मार्च को अमृतपाल, अमृतसर के आस-पास दिखा था. उसके बाद वो 20 मार्च को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिखा. ये आशंका है कि वो उत्तराखंड में छिपाया गया हो. जिसको लेकर उधम सिंह नगर में पुलिस अलर्ट पर है. वहां उसके पोस्टर लगे हैं. आशंका है वो नेपाल भाग चुका है. वहीं दूसरी सूरत ये है कि वो हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भागने के बाद यूपी के बहराइच के रास्ते नेपाल भाग सकता है
हिरासत में लिया गया सुक्खा
पंजाब पुलिस की कार्रवाई मध्य प्रदेश में भी चल रही है. पंजाब पुलिस ने इंदौर से सुक्खा नाम के एक शख्स को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि हरियाणा से बलजीत कौर के फोन से अमृतपाल ने सुक्खा को फोन किया था. सुक्खा अमृतसर का रहने वाला है और फिलहाल इंदौर में रह रहा था. इस बीच खबर सामने आई है कि अमृतपाल ने ब्रिटेन की नागरिकता लेने के लिए आवेदन किया हुआ है. हालांकि यह आवेदन अभी ब्रिटेन अधिकारियों के पास लंबित है. उस पर कोई फैसला नहीं लिया गया हैइस बीच अमृतपाल और उसके साथी पप्पनप्रीत सिंह की एक और तस्वीर सामने आई है. दोनों एक जुगाड़ गाड़ी पर बाइक रखकर भागते हुए दिखाई दिए. ज़ी न्यूज ने जुगाड़ गाड़ी के मालिक से भी बात की. लखवीर सिंह नाम के इस शख्स का कहना है कि उसे रास्ते में 2 युवक खड़े मिले थे. उन्होंने कहा कि उनकी बाइक पंचर हो गई है. लखवीर ने दोनों को मैहतपुर के पास छोड़ा. इसके बदले लखवीर को 100 रुप मिले. बहरहाल पंजाब पुलिस को अमृतपाल की तलाश है. लेकिन अब भी बड़ा सवाल यही है कि वो है कहां? देश की सरहद में या फिर वो सरहद के पार जा चुका है