Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

सुचना

: मोटी तोंद वाले पुलिसकर्मी होंगे लाइन हाजिर, गृहमंत्री अनिल विज ने जारी किए आदेश

Media With You

Sat, May 20, 2023
Post views : 323
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस विभाग के लिए एक कड़ा आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के तहत अब अब मोटी तोंद वाले पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर पुलिस लाइन में किया जाएगा। अनिल विज ने ये निर्देश लिखित रूप से गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को दिए हैं। गृहमंत्री अनिल विज ने जारी आदेश में कहा कि ज्यादातर ये देखने में आता है कि पुलिस विभाग में जिन पुलिस कर्मियों का वजन बढ़ गया है और बढ़ता ही जा रहा है। वो अपनी ड्यूटी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे पुलिसकर्मियों को फिट किया जाना बेहद ही जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिन पुलिस कर्मियों का वजन बढ़ा है या बढ़ता ही जा रहा है। उन्हें व्यायाम के माध्यम से फिट किया जा सके। अधिक वजन वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारी को पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया जाए। अनिल विज ने आगे कहा कि तोंद वाले पुलिसकर्मी किसी बदमाश के पीछे भाग नहीं सकते हैं। इससे पुलिस की छवि खराब होती है और आम जनता के बीच वे मजाक का पात्र बनते हैं। इसलिए पुलिस महकमे के सभी कर्मचारी और अधिकारियों को शारीरिक रूप से हष्टपुष्ट होना चाहिए। इसके लिए पुलिस लाइन में योगा ट्रेनर और फार्मासिस्ट भी मौजूद रहेंगे। साथ ही पुलिसकर्मियों की डेली एक्टिविटी पर नजर रखी जाएगी। साथ ही इसकी रिपोर्ट मुख्यालय में भेजी जाएगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन