Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

सुचना

: बहन बेटियों को छेड़ने वाले अगले चौराहे पर ढेर होंगे :- योगी आदित्यनाथ

अपराध और अपराधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है की यदि कोई अपराधी अथवा शरारती तत्व  बहन बेटियों को छेढ़ेगा तो अगले चौराहे पर ही ढेर हो जाएगा आधुनिक तकनीक के तहत कानपुर सहित प्रदेश के 18 महानगरों को सुरक्षित सिटी बनाने पर जोर दिया जा रहा है अब कोई भी समाज विरोधी तत्व अपराध करने की हिम्मत नहीं करता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को  कानपुर पहुंचे जहां उन्होंने 387.59 करोड़ रुपए की विभिन्न 272 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय एवं प्रौद्योगिकी संस्थान मैं हेलीकॉप्टर उतारा और बी एस एस डी कॉलेज ग्राउंड में प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहां कि अब कोई भी समाज विरोधी तत्व अपराध करने की हिम्मत नहीं कर रहा है अगर किसी ने किसी चौराहे पर शरारत या छेड़छाड़ छेड़खानी की तो सीसीटीवी एवं आधुनिक तकनीक के माध्यम से पुलिस उसको अगले चौराहे पर ढेर कर चुकी होगी प्रदेश को भयमुक्त वातावरण स्थापित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है इससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा उन्होंने प्रबुद्ध जन सम्मेलन को संबोधित करते हुए आगे कहा है कि कानपुर ने अपनी उद्योग में एक अलग पहचान बनाई है कुछ लोगों की नजरें कानपुर पर रही है और यह शहर दुर्व्यवस्थाओं का शिकार हो गया कानपुर की पहचान मोक्षदायिनी के रूप में बनी पीएम मोदी ने खुद कानपुर आकर मां गंगा में गिरने वाले शीशा मुनाले को बंद कराया अब नाले को सेल्फी पॉइंट में बदल दिया गया नमामि गंगे परियोजना का सबसे क्रिटिकल प्वाइंट कानपुर था आज कह सकता हूं कि कानपुर में किए गए प्रयोग के बाद प्रयागराज में भी दंगा आचमन करने लायक हो गई है कानपुर में मेट्रो की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने की मेट्रो के सेकंड और थर्ड फेस का लोकार्पण करने के लिए जल्द पीएम मोदी आएंगे डिफेंस कॉरिडोर का मुख्य केंद्र बिंदु कानपुर है मुख्यमंत्री योगी के द्वारा भय मुक्त समाज की स्थापना को अपनी प्राथमिकता अपराध पर जीरो टॉलरेंस की नीति का जिक्र करते हुए उन्होंने इससे पूर्व भी अपराध और अपराधियों को चेतावनी देते हुए कड़े शब्दों का प्रयोग किया था 26 मार्च 2017 प्रथम बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के बाद उनका ध्यान था गुंडे सुधर जाए या यूपी छोड़कर चले जाए यूपी में कानून का राज कायम होगा तथा 9 फरवरी 2018 को उन्होंने कहा जो बंदूक की भाषा समझते हैं उन्हें बंदूक से ही जवाब मिलेगा 13 अप्रैल 2022 को उन्होंने कहा सुबह में दंगा फसाद या गुंडागर्दी करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं 9 सितंबर 2022 को उन्होंने कहा भ्रष्टाचारी कोई भी हो उसके साथ पीढ़ियों की कमाई को जप्त किया जाएगा तथा 18 अक्टूबर 2022 को उन्होंने कहा जो बहन बेटियों के लिए खतरा बनेगा उसका जीना हराम कर देंगे आज 9 दिसंबर 2022 को कानपुर से उन्होंने अपराधियों को कड़ी चेतावनी देते हुए उक्त बयान दिया आपको बताते चलें योगीराज में 7500 एनकाउंटर तथा 168 अपराधियों की मौत हुई तथा 29 सौ से ज्यादा अपराधिक गंभीर रूप से जख्मी हुए इन 168 में 35 ऐसे लोग थे जिनके ऊपर पहले से कोई इनामी धनराशि घोषित नहीं थी जबकि 8 ऐसे थे जिनके ऊपर ₹200000 से अधिक की धनराशि घोषित थी इस दौरान मुठभेड़ मैं 14 पुलिसवाले शहीद हुई थी जिसमें एक सीओ रैंक के अधिकारी भी शामिल थे इसके अलावा 11 100 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं कुल मिलाकर यूपी में बदमाशों माफियाओं एवं जो आतंक का पर्याय बने हुए थे पिछले 5 सालों में योगी सरकार ने उनकी ना केवल आर्थिक कमर तोड़ दी है बल्कि सूबे में बोलती भी बंद कर दी आज अतीक अहमद मुख्तार अंसारी तथा अनेकों हिस्ट्रीशीटर उनसे जुड़े हुए व्यक्तियों की संपत्ति की कुर्की हो रही है एवं अन्य कानूनी कार्रवाई करके उनको सजा दिलाई जा रही है पिछले 5 सालों में बाहुबली नेताओं और गैंगस्टर से योगी सरकार ने 3954 करोड़ रुपए की संपत्ति जप्त की है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन