Tue 15 Sep 2026
Breaking News Exclusive
योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

सुचना

: धरतीपुत्र की धरती पर बहू डिंपल यादव का रिकॉर्ड मतों से अभिनंदन

मैनपुरी लोकसभा की सीट प्रतिष्ठा की लड़ाई बन चुकी थी जहां एक तरफ मुलायम सिंह यादव की बहू डिंपल यादव को सपा ने नेताजी की विरासत संभालने की जिम्मेदारी सौंपी थी वहीं दूसरी तरफ शाक्य मतदाताओं की संख्या को देखते हुए तीन बार के इटावा से सांसद रहे रघुराज शाक्य को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया था मैनपुरी लोकसभा का उपचुनाव दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन चुका था जहां एक तरफ दिवंगत सपा मुखिया की विरासत बचाने का सवाल था वहीं दूसरी तरफ सत्ताधारी दल द्वारा अपनी नीतियों विकास तथा सुशासन को रेखांकित करना था जिसमें कि दोनों ही राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप बड़े ही दमखम से चुनाव लड़ा बड़े-बड़े मंत्री राज्य मंत्री से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का दौरा हुआ लेकिन धरतीपुत्र की धरती पर बहू डिंपल यादव ने रिकॉर्ड मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की डिंपल यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह को लगभग 288000 मतों से हराया आज सुबह 8:00 बजे से जैसे ही वोटों की गिनती शुरू हुई सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने लीड ले ली थी करीब 11:00 तक के राउंड में वह 40000 से ज्यादा मतों की लीड हासिल कर चुकी थी और जैसे जैसे दिन बीतता गया यह लीड लगातार बढ़ती गई खास बात यह है कि चाचा शिवपाल यादव का आशीर्वाद सपा प्रत्याशी को खूब फलित हुआ शिवपाल यादव के विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर से एक लाख से ज्यादा रिकॉर्ड मतों की लीड प्राप्त करके डिंपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी रघुराज शाक्य से लगभग दो लाख मतों से आगे चल रही थी और देर शाम यह सिलसिला लगातार बढ़ता ही गया जो कि बाद में 288000 के परिणाम में तब्दील हो गया डिंपल यादव की शानदार रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने की घोषणा ने सपा के गढ़ में जश्न का माहौल बना दिया और देर रात तक यह बधाई और जिस्म का सिलसिला चलता ही रहा अपनी जीत पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने अपने कार्यकर्ताओं का पार्टी के नेताओं का और मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन