Tue 15 Sep 2026
Breaking News Exclusive
योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

सुचना

: यूपी में AAP की पहली जीत, 420 मत पाकर कौशांबी के सरायअकिल से आप प्रत्याशी विजई

Media With You

Sat, May 13, 2023
Post views : 286
उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 के लिए मतगणना जारी है. इसी बीच आम आदमी पार्टी के लिए यूपी के कौशाम्बी के नगर पंचायत सरायअकिल के एक वार्ड से खुशी की खबर सामने आई है यहां से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रोशन लाल को जीत मिली है. रोशन लाल ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 से जीत दर्ज की है. रोशन ने कुल 420 वोट पाकर जीत अपने नाम की है दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के राम नरेश नगर पंचायत सरायअकिल के वार्ड नंबर 6 से बीजेपी के प्रत्याशी राम नरेश दूसरे नंबर पर रहे. राम नरेश को कुल 192 वोट मिले. इस तरह से आम आदमी पार्टी के रोशनल लाल ने 228 वोटों के बड़े आंकड़े से जीत दर्ज की है. यहां बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच टक्कर थी, लेकिन अंत में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली. उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में यह AAP की पहली जीत है. आम आदमी पार्टी ने यूपी के निकाय चुनाव में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश के कुल 14,684 नगर निकाय के पदों पर दो चरण में चुनाव हुए, जिसकी मतगणना अभी जारी है. इसी बीच आम आदमी पार्टी ने यहां अपनी पहली जीत दर्ज की है. आज नगर निकाय के पदों में कुल 17 महापौर, 200 नगर पालिका अध्यक्ष, 545 नगर पंचायत अध्यक्ष और 1420 पार्षदों की किस्मत खुलेगी. उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव की वोटिंग दो चरणों में हुई थी. पहले चरण की वोटिंग 4 मई को हुई थी, जिसमें 37 ज़िलों के 10 नगर निगम, 104 नगर पालिका और 276 नगर पंचायतों मतदान हुआ था. इसके बाद दूसरे चरण की वोटिंग बीती 11 मई, गुरुवार को हुई थी, जिसमें कुल 38 ज़िलों 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका और 267 नगर पंचायत में वोट डाले गए थे.  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन