Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

सुचना

: मुख्यमंत्री ने सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए सेना के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी

  मुख्यमंत्री ने सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए सेना के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी लखनऊ: 24 दिसम्बर, 2022 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिक्किम में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए सेना के जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने जनपद मुजफ्फरनगर निवासी सेना के जवान लोकेश कुमार, जनपद उन्नाव निवासी सेना के जवान श्याम सिंह यादव, जनपद एटा निवासी सेना के जवान भूपेन्द्र सिंह तथा जनपद ललितपुर निवासी सेना के जवान चरन सिंह के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के शहीद सैनिकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने इन शहीदों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा शहीद श्री लोकेश कुमार, श्री श्याम सिंह यादव, भूपेन्द्र सिंह तथा चरन सिंह के नाम पर उनके जनपद की एक सड़क का नामकरण करने की भी घोषणा की है। मुख्यमंत्री जी ने शहीद सैनिकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शहीद सैनिकों का अन्तिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शहीद सैनिकों के अन्तिम संस्कार में राज्य सरकार के मंत्रीगण सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि देंगे ।राष्ट्र के लिए आज बड़े ही शोक का विषय है कि उसने अपने 16 वीर सपूतों को खोया है आपको बता दें कि उत्तर सिक्किम में चीन सीमा के करीब हुए दर्दनाक हादसे में शहीद हुए जवानों में उत्तर प्रदेश के लांस नायक भूपेन्द्र सिंह (एटा ) नायक श्याम सिंह यादव (उन्नाव), हवलदार चरण सिंह (ललितपुर) , तथा लोकेश कुमार (मुजफ्फरनगर) सहित कुल 16 जवानों की दर्दनाक मौत होने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षति देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवार के साथ हमारी और कांग्रेस परिवार की पूरी सहानुभूति है। देश उनके इस बलिदान को सदैव याद रखेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन