Wed 16 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: तेज हवा और बूंदाबांदी...दिल्ली-NCR समेत यूपी का मौसम लेगा करवट बारिश, की संभावना

Media With You

Wed, Mar 1, 2023
Post views : 276
भारत के कई राज्यों में तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है. ऐसे में मौसम की आंखमिचौली ने हर किसी को हैरान कर दिया

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री बढ़ सकता है. वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित राजस्थान के कई इलाकों में आज से दो दिन तक बादल छाए रह सकते हैं. कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली (Delhi Rainfall Alert) के कई इलाकों में बारिश की संभावना है, जिनमें उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर के इलाके शामिल हैं. वहीं हरियाणा (Haryana Rianfall Alert) के भी कुछ इलाकों में बारिश की संभवाना जताई जा रही है. मौसम विभाग ने बताया है कि 28 फरवरी की शाम से एक पश्चिमी विक्षोभ वेस्टर्न हिमालय क्षेत्रों यानी पहाड़ी राज्यों को प्रभावित करेगा. इसके चलते 2 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है

वहीं आज जम्मू-कश्मीर  हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है. हैरानी की बात है कि 2 मार्च के बाद मौसम बदल जाएगा और तीन मार्च के बाद मौसम शुष्क होना शुरू हो जाएगा. मौसम विभाग ने बताया है कि आज से तीन से चार दिन तक पूर्वी भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है

पंजाब, हरियाणा, दक्षिण तमिलनाडु, केरल के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है. इसके अलावा गुजरात में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है. 3 मार्च से लेकर 5 मार्च के बीच में लग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. बता दें कि गुजरात के कुछ जिलों में तो अभी से अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहने लगा है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन