Wed 16 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: जस्टिस शेखर यादव के समर्थन में उतरे सीएम योगी के खिलाफ जनहित याचिका,सीएम को सस्पेंड करने की मांग

Media With You

Thu, Dec 19, 2024
Post views : 270
नई दिल्ली 19 दिसंबर विश्व हिंदू परिषद् के कार्यक्रम में न्यायमूर्ति शेखर कुमार यादव के विवादित बोल का सर्मथन करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गयी है। जानीमानी सामाजिक संस्था पीयूसीएल की ओर से दाखिल याचिका में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निलंबित करने की मांग की गयी है। याचिका में दलील दी गयी है कि न्यायमूर्ति शेखर यादव ने विहिप के कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बयान दिया। यह भी कहा कि देश बहुसंख्यक की मर्जी से चलेगा। उनके इस असंवैधानिक बयान का संज्ञान लेकर सुप्रीम कोर्ट अंतरिक जांच की कार्यवाही कर रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सार्वजनिक मंच से न्यायमूर्ति के बयान का समर्थन किया। जो उनकी पद और गोपनीयता की ली गयी शपथ के विपरीत है। यह राष्ट्र की अखण्डता और बंधुता के लिए खतरा पैदा करने वाला कृत्य है। अधिवक्ता सीमा श्रीवास्तव की ओर से दाखिल याचिका पर शीतकालीन छुट्टियों के बाद सुनवाई होने की संभावना है। याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता रवि किरन जैन बहस करेंगे।    

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन