Tue 15 Sep 2026
Breaking News Exclusive
योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

सुचना

: बाइक से लद्दाख की एडवेंचर यात्रा पर निकले कोलकाता के दंपती का लखनऊ में एक्‍सीडेंट, मौत

Media With You

Mon, May 22, 2023
Post views : 249
पश्चिम बंगाल से लद्दाख तक की एडवेंचर यात्रा पर निकले दंपती की लखनऊ में हुए एक एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाराबंकी के लोनी कटरा और गोसाईगंज के बीच उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी 50 वर्षीय सुब्रत सान्याल इंजीनियर थे जबकि उनकी 46 वर्षीय पत्नी परमिता इंटीरियर डेकोरेटर का काम करती थीं। मिली जानकारी के अनुसार इस दंपती के दो बेटे हैं। एक इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है तो दूसरा नौवीं का छात्र है। सुब्रत सान्याल मूल रूप से कोलकाता के नाकताला के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी परमिता के साथ बाइक से एडवेंचर यात्रा पर कोलकाता से लद्दाख के लिए निकले थे। सुब्रत और परमिता बाराबंकी के रामपुर गांव के पास पहुंचे थे कि सुबह करीब छह बजे हादसे के शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी बाइक अचानक बेकाबू होकर एक्सप्रेस वे के डिवाइडर से टकरा गई। इससे सुब्रत बाइक से छिटककर सड़क पर जा गिरे। वहीं परमिता भी बाइक से उछलकर एक्सप्रेस-वे से नीचे सर्विस रोड पर जा गिरीं। दंपती को दुर्घटनाग्रस्त देख आसपास मौजूद लोग दौड़कर उनके पास पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बाराबंकी पुलिस ने घायल सुब्रत और परमिता को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तक पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन