Wed 16 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: तिहाड़ जेल पहुंची ED की टीम, मनीष सिसोदिया से करेगी पूछताछ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री 20 तक रहेंगे न्यायिक हिरासत में

Media With You

Tue, Mar 7, 2023
Post views : 203
दिल्ली शराब घोटाले मामले में मनीष सिसोदिया से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय की टीम तिहाड़ जेल पहुंच गई है। सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी उनसे पूछताछ करेगा।ईडी ने सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए अदालत से इजाजत ली थी। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया और आप के अन्य सदस्यों के खिलाफ सीबीआई का आरोप है कि उन्होंने रिश्वत के बदले कुछ व्यापारियों को शराब के लाइसेंस दिए। केस में ED ने हैदराबाद के शराब कारोबारी अरुण रामचंद्र पिल्लई को गिरफ्तार कर लिया है। यह इस मामले में 11वीं गिरफ्तारी है। पिल्लई को लंबी पूछताछ के बाद सोमवार शाम PMLA के तहत गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिसोदिया की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज मैं चिंतित हूं तो देश के लिए, सिसोदिया या सत्येंद्र जैन के लिए नहीं। वे दोनों बहुत बहादुर हैं, देश के लिए जान भी दे सकते हैं। जेल की कोठरी सिसोदिया के हौसले नहीं तोड़ पाएगी। केजरीवाल ने कहा, मैंने तय किया है होली पर पूरा दिन देश के लिए ध्यान करूंगा। अगर आपको लग रहा है कि प्रधानमंत्री जी ठीक नहीं कर रहे हैं तो मेरी आपसे विनती है, होली मनाने के बाद थोड़ी देर के लिए देश के लिए पूजा करना।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन