Tue 15 Sep 2026
Breaking News Exclusive
योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

सुचना

: दिव्य भव्य नव्य अलौकिक श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न

Media With You

Tue, Jan 23, 2024
Post views : 279
अयोध्या 22 जनवरी श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा समारोह अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुआ और इसके साथ ही लोगों का सदियों पुराना सपना पूर्ण हो गया और इस ऐतिहासिक घटना का साक्षी बना संपूर्ण राष्ट्र क्योंकि अयोध्या में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों के अलावा इस कार्यक्रम को टीवी पर लाइव देख रहे थे देश-विदेश की आस्तिकhttps://x.com/ANI/status/1749585026558410869?s=20 सनातनी लोग , रामलला गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं और उनकी पहली तस्वीर सामने आई है. समारोह के दौरान गर्भगृह में पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की और इसके बाद मूर्ति पूजा का अनुष्ठान पूरा किया गया अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरा हो गया है और इसके साथ ही लोगों का सदियों पुराना इंतजार भी खत्म हो गया है. रामलला गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं. सोने तथा फूलों से सजी 51 इंच की रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आई है. तस्वीर में रामलला के सिर पर स्वर्णमुकुट है और गले में हीरे- मोतियों का हार है. इसके अलावा कानों में कुंडल सुशोभित हैं. हाथ में स्वर्ण धनुष-बाण हैं, रामलला पीली धोती पहने हुए नजर आ रहे हैं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान गर्भगृह में पीएम नरेंद्र मोदी ने रामलला की पूजा-अर्चना की और इसके बाद मूर्ति का अनुष्ठान पूरा किया गया. प्राण प्रतिष्ठा की विधि दोपहर 12:20 बजे से शुरू हुई. मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में संपन्न हुई ये मुहूर्त काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने निकाला था, यह कार्यक्रम पौष माह के द्वादशी तिथि (22 जनवरी 2024) को अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश में संपन्न हुआ. इसके बाद पीएम मोदी ने रामलला की आरती की और इस दौरान गर्भगृह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी नजर आए. 84 सेकेंड के अद्भुत योग में बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन