Wed 16 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: भारत आकर देखें पाकिस्तान से बेहतर स्थिति में हैं मुस्लिम, निर्मला सीतारमण

Media With You

Tue, Apr 11, 2023
Post views : 295
नई दिल्ली 11 अप्रैल केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतामरण ने भारत में मुस्लिमों की स्थिति पर पश्चिम देशों को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने नकारात्मक पश्चिमी धारणा का जवाब देते हुए कहा भारत में रहने वाले मुस्लिम समाज की स्थिति पाकिस्तान में रहने वाले मुस्लिमों से बेहतर है।सीतारमण रविवार को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक की बैठकों में भाग लेने और जी20 के तहत दूसरी वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नरों की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए वाशिंगटन पहुंचीं थीं।

सोमवार को पीटरसन इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक्स (PIIE) में भारत में निवेश और पूंजी प्रवाह को प्रभावित करने वाली धारणाओं पर सीतारमण ने कहा, मुझे लगता है कि इसका उत्तर उन निवेशकों के पास है जो भारत आ रहे हैं। एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो निवेश प्राप्त करने में रुचि रखता है, मैं केवल यह कहूंगी कि भारत में क्या हो रहा है, यह देखने के लिए आपको भारत आना चाहिए, न कि उन लोगों की धारणाओं को सुनना चाहिए जो जमीनी हकीकत नहीं जानते हैं और सिर्फ रिपोर्ट तैयार करते हैं।

भारत में दूसरी सबसे बड़ी आबादी मुस्लिम

पीआईआईई के अध्यक्ष एडम एस पोसेन को जवाब देते हुए वित्तमंत्री ने कहा, दुनिया में भारत में दूसरी सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी है और उनकी जनसंख्या केवल संख्या में बढ़ रही है। यदि यह धारणा है कि उनका जीवन कठिन बना दिया गया है। मैं पूछती हूं कि अगर ऐसा है तो क्या यह कहना सही होगा कि भारत में 947 की तुलना मुस्लिम आबादी बढ़ रही है।

निर्मला सीतारमण ने इस दौरान पाकिस्तान को भी खूब खरीखोटी सुनाई। उन्होंने कहा, खुद को एक इस्लामिक देश घोषित करने के बावजूद पाकिस्तान अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रहा। पाकिस्तान में हर अल्पसंख्यक समूह की संख्या में कमी आई है और यहां तक कि कुछ मुस्लिम संप्रदायों का भी सफाया हो गया है। उन्होंने कहा, मुहाजिरों, शिया और हर दूसरे समूह के खिलाफ हिंसा होती है। जबकि भारत में आप पाएंगे कि मुसलमानों का हर वर्ग अपना व्यवसाय कर रहा है, उनके बच्चे शिक्षित हो रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन