Wed 16 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: प्रदेश को एक और मेडिकल कॉलेज का तोहफा , वाराणसी का पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल बनेगा मेडिकल कॉलेज

Media With You

Thu, Dec 19, 2024
Post views : 287
लखनऊ। 19 दिसंबर यूपी में इलाज के साथ मेडिकल की पढ़ाई को और रफ्तार मिलेगी। प्रदेश को एक और मेडिकल कॉलेज का तोहफा मिला है। वाराणसी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल को उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। यह जानकारी गुरुवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी। एनेक्सी भवन के चतुर्थ तल स्थित सभागार में डिप्टी सीएम ने बताया कि मरीजों को आधुनिक इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं। इसका दोहारा फायदा है। मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है। साथ ही मेडिकल की पढ़ाई भी कराई जा रही है। 430 बेड होंगे कॉलेज में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि वाराणसी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल को उच्चीकृत करते हुए वहां 430 बेड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। एमबीबीएस की पढ़ाई भी होगी। पैरामेडिकल कोर्स भी चालू किए जाएंगे। इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। मेडिकल कॉलेज के तीन ब्लॉक के निर्माण में दमानी ग्रुप सहयोग करेगा। इसके लिए गुरुवार को कंपनी के अधिकारियों के साथ करार किया गया। एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक, एकेडमिक एवं हॉस्टल का निर्माण किया जाएगा। समय पर निर्माण कार्य हो पूरा डिप्टी सीएम ने कहा कि तय समय में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा कराए जाये। एमबीबीएस की पढ़ाई समय सीमा पर शुरू कराई जाएगी। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कॉलेज निर्माण आदि की प्रक्रिया को रफ्तार देने के लिए डॉ. आरबी कमल को नोडल प्रिंसिपल नियुक्त किया है। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा किंजल सिंह एवं दमानी ग्रुप के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन