Wed 16 Sep 2026
Breaking News Exclusive
रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर रुपए पर दबाव यूपीआई पर चार्ज का बड़ा फैसला समर्पित देशभक्ति एवं आधुनिक भारत के शिल्पी योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर

सुचना

: पॉलीटेक्निक लखनऊ फ्लाईओवर से गिरी एसयूवी, तीन की मौत और एक घायल

Media With You

Sun, Feb 19, 2023
Post views : 228
राजधानी लखनऊ में बीती देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल को उपचार अस्पताल में चल रहा है। दरअसल, बीती देर रात पॉलीटेक्निक चौराहे से मुंशी पुलिया जा रही एसयूवी देर रात करीब 12:30 बजे अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसे में एसयूवी सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि बीती रात करीब 12.30 बजे एसयूवी से चार लोग अयोध्या हाईवे से मुंशी पुलिया की तरफ फ्लाईओवर से होकर जा रहे थे। इस दौरान एसयूवी अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में इंदिरानगर का प्रियांशु, निशातगंज का अमित, तकरोही का हर्ष और डूडा कॉलोनी निवासी राजकुमार एसयूवी में ही फंसे थे। सूचना पर पहुंची गाजीपुर पुलिस ने तीन लोगों को पहले निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। चौथे युवक को एसयूवी से निकालने में आधे घंटे का समय लग गया। वहीं, अस्पताल में डॉक्टरों ने चार में से तीन युवको को मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में प्रियांशु, अमित और राजकुमार शामिल हैं, जबकि हर्ष की हालत गंभीर है। चारों एक शादी समारोह से लौट रहे थे।  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन