Mon 14 Sep 2026
Breaking News Exclusive
योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

सुचना

: लखनऊ के तीन मंजिला टॉवर में आग लग गई 15 लोगों को बाहर निकाला एक व्यक्ति की मौत

राजधानी लखनऊ के बादशाहनगर क्षेत्र के तीन मंजिला एसएस टॉवर में ग्राउंड फ्लोर पर स्थित बैटरी की एक दुकान में अचानक आग लग गई। इससे टॉवर की ऊपरी मंजिल पर चल रहे एक जिम में मंगलवार की शाम धुआं भर गया। जिम में 15 लोग फंसे थे। उन्हें शीशे तोड़कर रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया। जबकि एक व्यक्ति की मौत की खबर आ रही है। आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। जिस जगह आग लगी थी वहीं बगल में एक पेट्रोल पंप भी है। पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने भी अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने में मदद की। साथ ही कर्मचारियों ने जिम में फंसे लोगों को सीढ़ी लगाकर रेस्क्यू भी किया। इस काम में उन्होंने फायर ब्रिगेड की काफी मदद की। जिम में फंसे 15 लोगों को बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भी ले जाया गया। बाद में पता चला कि हादसे में उस शख्स की मौत हो गई है। मंगलवार की शाम सवा छह बजे के करीब यह हादसा हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बैटरी की दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग की वजह से पूरी बिल्डिंग में धुआं भर गया। जिम में उस वक्त 15 लोग मौजूद थे। धुआं भर जाने के चलते वे लोग नीचे नहीं आ पा रहे थे। लोगों को बाहर निकालने के लिए कुछ खिड़कियों के शीशे भी तोड़ने पड़े। थोड़ी ही देर में रेस्क्यू कर सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया। लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने इस बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एक कमरे में बैटरी का काम चल रहा था उसी में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है। एक व्यक्ति जो बैटरी की दुकान में काम कर रहा था वो घायल हुआ था जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। बाकी सभी लोगों को रेस्क्यू किया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी https://twitter.com/AHindinews/status/1620432262419595265?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1620432262419595265%7Ctwgr%5E44e5eb5c853f4b7f644aa60f52199f71d14a3ea1%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=http%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन