Sun 13 Sep 2026
Breaking News Exclusive
योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ योगी सरकार के काम पर सवाल नहीं, लेकिन जनता से दूरी और विपक्ष के वादे बन सकते हैं खेल बदलने वाला फैक्टर बदलते हालात में देश के सामने नई चुनौतियां और अवसर Cognito Exhibition ने बदली सीखने की परिभाषा किसान संगठन ने लगाएं गंभीर आरोप CAG रिपोर्ट के आधार पर नीतियों के वितरण में पारदर्शिता का अभाव अब बनेगी नई युवा नीति, मुख्यमंत्री योगी की घोषणा कूटनीतिक तनाव—वैश्विक स्थिरता पर बड़ा सवाल राष्ट्रवाद, विकास और सामाजिक समरसता पर जोर 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी ने देश को दिखाई नई दिशा डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हिंदुजा मोबाइल हेल्थ यूनिट्स को किया फ्लैग ऑफ

सुचना

: उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम देने 6 शार्प शूटर के अलावा 7 और शार्प शूटर बैकअप मे थे पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

Media With You

Tue, Feb 28, 2023
Post views : 273
प्रयागराज उमेश पाल शूटआउट मामले पर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. सोमवार को पुलिस एनकाउंटर में इस मामले से जुड़े एक आरोपी को पुलिस ने ढ़ेर कर दिया. वहीं, दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया इस बीच, खबर आ रही है कि उमेश पाल शूटआउट मामले में 6 नहीं कुल 13 शूटर इस हत्याकांड को अंजाम देने पहुंचे हुए थे. 6 शूटरों का तो पुलिस पहले ही खुलासा कर चुकी है. वहीं, अब बाकी के 7 शूटरों के बारे में पुलिस पूछताछ में जुट गई है. पुलिस को अब शूटरों तक पहुंचने में इस मामले की परत दर परत खुलती जा रहीं हैं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को इस मामले की जांच में पता चला कि 24 फरवरी को उमेश की हत्या करने के लिए कुल 13 लोग पहुंचे हुए थे. धूमनगंज थानागंज क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगालने के बाद अतीक के बेटे असद, गुड्डू मुस्लिम, अरबाज और गुलाम की पहचान की गई थी. इसके साथ ही इस मामले का साजिशकर्ता सदाकत खान को गिरफ्तार किया जा चुका है वहीं, बाहुबली नेता अतीक अहमद का बेटा असद इन सभी शूटरों को लीड कर रहा था. इस हत्याकांड में 6 शूटर तो सामने आ गए बाकी के 7 शूटरों के बारे में पुलिस छानबीन करने में जुट गई है. इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है कि गुजरात की जेल में बंद अतीक अहमद अपने सभी गुर्गों से वाट्सऐप कॉलिंग के माध्यम से शूटआउट वाले दिन पल-पल की अपडेट ले रहा था इसके साथ अतीक का भाई अशरफ भी वाट्सऐप कॉलिंग से जुड़ा हुआ था. वह अभी बरेली की जेल में बंद है. दोनों ही वाट्सऐप से इस पूरे शूटआउट पर निगरानी रखे हुए थे. इस मामले से ये सारे खुलासे इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील और हत्या में शामिल सदाकत खान ने पूछताछ के दौरान किया है. सदाकत खान को सोमवार को गिरफ्तार किया गया है. वह नेपाल भागने की कोशिश में था    

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन